Video: शुक्र की कृपा से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें उपाय

Shukra Grah Upay: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक ग्रह को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में बताया गया है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं प्रेम और धन के कारक ग्रह को प्रसन्न करने के प्रभावशाली उपायों के बारे में।

shukra-dosh-upay

Shukra Grah Upay: जन्म कुंडली में शुक्र देव का खास स्थान है, जिसे धन, सुख, संपत्ति, वैभव, सौंदर्य, कला, संगीत और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति होती है, उन्हें जीवन में सदा भौतिक सुख सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। इसके अलावा व्यक्ति को धन से जुड़ी समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ता है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत नहीं होती है, वो किसी न किसी वजह से हर समय परेशान रहते हैं। खासतौर पर उनके रिश्ते दोस्तों, पार्टनर और रिश्तेदारों के साथ अच्छे नहीं रहते हैं। हालांकि नियमित रूप से कुछ उपायों को करके कुंडली में शुक्र की स्थिति को मजबूत किया जाता है।

आज पंडित सुरेश पांडेय आपको शुक्र देव को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 12 राशियों के जातक कर सकते हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं उन प्रभावशाली उपायों के बारे में, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ