Shukra Gochar 2026: आज 29 जुलाई दिन बुधवार को शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन कर चुके हैं. शुक्र ग्रह सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर पूर्वाफाल्गुनी से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में आए हैं. शुक्र ग्रह का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करना 4 राशियों के लिए हानि का कारण बन सकता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. शुक्र के प्रभाव से लव लाइफ और आर्थिक जीवन पर असर होता है. शुक्र का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश किन राशियों की मुश्किलें बढ़ाएगा आइये जानते हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के जीवन में शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना मुश्किलों का कारण बन सकता है. शुक्र गोचर से नौकरी को लेकर तनाव बढ़ सकता है. काम का दबाव परेशान कर सकता है. लव लाइफ में पार्टनर से विवाद हो सकते हैं.
कन्या राशि
शुक्र नक्षत्र गोचर कन्या राशि वालों के लिए चुनौति का कारण बन सकता है. इन लोगों को व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है. आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ेगा. प्रेम संबंधों में तनाव और रिश्तों में मतभेद बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें – Bhagwan Shiv: क्या है महादेव के नाग, चंद्रमा, त्रिशूल और डमरू की महिमा? जानिए शिव जी की वेशभूषा से जुड़े रहस्य
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का जातकों को शुक्र गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सावधान रहने की जरूरत है. आर्थिक मामलों में मुश्किले बढ़ सकती है. इन्हें फैसला लेने में परेशानी होगी और खर्च बढ़ सकता है. खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ेगा. किसी भी काम को लेकर लापरवाही न करें. घर-परिवार के सदस्यों के साथ मतभेज हो सकता है. वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा.
मीन राशि
शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना मीन राशि के लिए मुश्किल भरा रहेगा. इन्हें करियर को लेकर अधिक मेहनत करने की जरूरत है. वैवाहिक जीवन के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है. इसका असर प्रेम संबंध पर देखने को मिलेगा. अच्छे परिणाम के लिए आपको अपने व्यवहार को अच्छा करना होगा.
ये भी पढ़ें – Surya Guru Yuti 2026: सूर्य-गुरु के युति योग से मिथुन, मकर समेत 5 राशियों को होगा लाभ, खूब करेंगे तरक्की
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
9 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
17 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines