Shukra Gochar 2025: शुक्र सौंदर्य, कला, संबंधों और विलासिता का कारक ग्रह हैं। जब यह तेज और अग्नि तत्व की राशि मेष में आते हैं, तो ये जुनून, आकर्षण और आत्मविश्वास के साथ अपने फल देने लगते हैं। 31 मई 2025 को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर शुक्र ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे।
इस गोचर के चलते 4 राशि वालों के जीवन में बहार आ जाएगी। इसके साथ ही इन राशि वालों को हर काम में सफलता मिलने के भी योग बनेंगे। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस गोचर से लाभ होगा?
मिथुन राशि
शुक्र मिथुन वालों के 11वे भाव पर इस गोचर का असर होगा। इस समय आपको कई तरह से लाभ मिल सकता है। आपकी इनकम बढ़ने की संभावना है, साइड इनकम के रास्ते खुल सकते हैं और पुराने पैसे वापस भी मिल सकते हैं। दोस्तों और सोशल नेटवर्क से नए मौके बनेंगे। लव लाइफ में कोई पुराना कनेक्शन फिर से एक्टिव हो सकता है। आपका सोशल अट्रैक्शन भी बढ़ेगा और लोग आपकी ओर अट्रैक्ट होंगे।
सिंह राशि
शुक्र का गोचर आपके नवम भाव पर असर डालेगा। यह भाव भाग्य, उच्च शिक्षा, धर्म, ट्रैवल और गुरु से जुड़ा होता है। इस गोचर के दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में अचानक ग्रोथ या ट्रांसफर के योग बन सकते हैं, जो आपके फेवर में रहेंगे। विदेश या किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। स्टूडेंट्स को एडमिशन या स्कॉलरशिप जैसी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। लव लाइफ में पॉजिटिव टर्न आएगा। अपने मेंटर से रिलेशन मजबूत होंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के पंचम भाव में इस गोचर का असर होगा। यह भाव लव, रोमांस, बच्चों और क्रिएटिव फील्ड से जुड़ा होता है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है। रिलेशनशिप में हैं तो बॉन्ड और मजबूत होगा।
कलात्मक कामों, म्यूजिक, पेंटिंग, फैशन, या फिल्म लाइन में हैं तो चमकने का समय है। बच्चों से जुड़ी खुशखबरी या उपलब्धि की संभावना है।
मकर राशि
शुक्र मकर राशि वालों के चतुर्थ भाव पर असर डालेंगे। यह भाव घर, वाहन, मां और मानसिक सुख से जुड़ा होता है। यह समय घर की सजावट, नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए अच्छा रहेगा। फैमिली लाइफ में शांति और आनंद रहेगा। मां से संबंध बेहतर होंगे। वर्क फ्रॉम होम वालों को प्रोडक्टिव माहौल मिलेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते में स्थिरता और अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- सोमवार को जन्मे लोग होते हैं इमोशनल और सेंसटिव, इन हेल्थ प्रॉब्लम्स का होते हैं शिकार!
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
8 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines