---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सोमवार को जन्मे लोग होते हैं इमोशनल और सेंसटिव, इन हेल्थ प्रॉब्लम्स का होते हैं शिकार!

हिंदू ज्योतिष शास्त्र में सप्ताह के हर दिन का संबंध एक खास ग्रह से होता है। इसी प्रकार सोमवार का संबंध चंद्र ग्रह से है, जिसे मन, भावना और कल्पना का कारक माना जाता है। यही वजह है कि सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों का नेचर और भविष्य बाकी दिनों में जन्म लेने वालों से थोड़ा अलग और खास होता है।

---विज्ञापन---

सोमवार को जन्म लेने वाले लोग चंद्रमा से प्रभावित होने की वजह से इमोशनल, समझदार, क्रिएटिव और केयरिंग नेचर के होते हैं। ये लोग रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं, लेकिन इनका मूड जल्दी बदलता है। प्रोफेशन में ये लोग आर्ट, हेल्थ, काउंसलिंग और सोशल वर्क जैसे फील्ड्स में अच्छा करते हैं। अगर इनका मन संतुलित हो, तो ये लोग जिंदगी में बहुत अच्छा कर सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्रों जैसे होरा पाराशर , ब्रिहज्जातक, लघु पाराशरी आदि में चंद्रमा को ‘मन का स्वामी’ माना गया है। इसका असर इंसान के स्वभाव, मानसिक स्थिति, इमोशन्स और रिश्तों पर होता है। सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों पर चंद्रमा की गहरी छाप होती है, जो उनके जीवन के हर पहलू को प्रभावित करती है। आइए जानते हैं सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव और करियर कैसा होता है?

---विज्ञापन---

कैसा होता है स्वभाव?

सोमवार को जन्म लेने वाले लोग बेहद इमोशनल, सॉफ्ट हार्टेड और सेंसिटिव होते हैं। ये लोग दूसरों की फीलिंग्स को जल्दी समझ लेते हैं और उन्हें तकलीफ में देखना सहन नहीं कर पाते हैं। इनके अंदर नेचुरल ही केयरिंग और लविंग नेचर होता है। ये लोग रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं और अपने फैमिली, फ्रेंड्स और पार्टनर के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

इनका मूड अक्सर बदलता रहता है, जैसे चंद्रमा की कलाएं होती हैं वैसे ही इनका मूड भी होता है। ये एक पल खुश, अगले ही पल इमोशनल या शांत हो जाते हैं। ये मूड स्विंग्स इनकी पर्सनालिटी का हिस्सा होते हैं। इन्हें अकेलापन पसंद नहीं होता और ये हमेशा अपने करीबी लोगों की कंपनी में रहना पसंद करते हैं।

---विज्ञापन---

इन फील्ड्स में बनाते हैं करियर

चंद्रमा कल्पनाशक्ति और भावना से जुड़ा हुआ ग्रह है। इस कारण सोमवार को जन्मे लोग ऐसे प्रोफेशन में बेहतर काम करते हैं जहां इमोशन, केयरिंग, या क्रिएटिविटी की जरूरत होती है। ये लोग आर्ट, म्यूजिक, डिजाइनिंग, राइटिंग, पब्लिक रिलेशन, मीडिया, काउंसलिंग, सोशल वर्क, नर्सिंग, मेडिकल और टीचिंग जैसे फील्ड्स में अच्छा परफॉर्म करते हैं।

इनके अंदर लीडरशिप कम होती है लेकिन कोऑर्डिनेशन और टीम वर्क बहुत स्ट्रॉन्ग होता है। अगर इन्हें सपोर्टिव माहौल मिले तो ये बड़ी ऊंचाइयों तक जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

कैसी होती है फैमिली लाइफ और रिलेशनशिप?

सोमवार को जन्मे लोग रिलेशनशिप में बहुत लॉयल और इमोशनल होते हैं। ये अपने पार्टनर को पूरी तरह से समझने और सपोर्ट करने वाले होते हैं। हालांकि, कभी-कभी इनका जरूरत से ज्यादा इमोशनल अटैचमेंट इनके लिए प्रॉब्लम भी खड़ी कर सकता है। ये लोग प्यार में जल्दी टूट भी जाते हैं और फिर उस सदमे से उबरने में टाइम लेते हैं। फैमिली लाइफ इनके लिए बहुत मायने रखती है। ये अपने घरवालों के बहुत करीब होते हैं और उनकी खुशी के लिए अपनी खुशियां भी त्याग सकते हैं।

कैसा रहती है हेल्थ?

इनका मस्तिष्क बहुत एक्टिव और इमैजिनेटिव होता है लेकिन ओवरथिंकिंग और स्ट्रेस जल्दी पकड़ लेता है। इन्हें नींद की दिक्कत, माइग्रेन, पाचन से जुड़ी प्रॉब्लम्स और मेंटल फटीग जैसी परेशानियां हो सकती हैं। मेडिटेशन, योग और पॉजिटिव माहौल इनकी मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी होता है।

---विज्ञापन---

पसंद नहीं करते हैं दिखावा

सोमवार को जन्मे लोग बहुत फ्रेंडली होते हैं। इन्हें दूसरों की मदद करना, बातें शेयर करना और साथ वक्त बिताना पसंद होता है। ये लोग अकेले रहना पसंद नहीं करते हैं। नेचर, पानी, बारिश, चांदनी रातें और शांति भरे माहौल को ये लोग बहुत पसंद करते हैं। इन्हें दिखावा पसंद नहीं होता, लेकिन कभी-कभी खुद को साबित करने के लिए भावुक होकर गलत फैसले भी ले सकते हैं।

ऐसी होती है फाइनेंशियल लाइफ

ये लोग खर्च के मामले में थोड़े लूज होते हैं। इमोशनल होकर दूसरों पर खर्च करना इनकी आदत होती है। हालांकि जब इनका फोकस फाइनेंशियल ग्रोथ पर होता है, तब ये सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट में भी अच्छा कर सकते हैं। इन्हें पैसों के साथ-साथ इमोशनल सिक्योरिटी भी चाहिए होती है।

---विज्ञापन---

करने चाहिए ये काम

  • रोज सुबह सूर्य नमस्कार और चंद्रमा को जल अर्पण करना इनके लिए लाभकारी होता है।
  • सोमवार का व्रत और शिवजी की पूजा करने से मन की शांति मिलती है।
  • सफेद रंग के वस्त्र और चांदी से बने गहने पहनना शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 7 मई से बुलंदियों पर होगा इन 5 राशियों का करियर, मिलेगा प्रमोशन और होगा सैलरी इंक्रीमेंट!

---विज्ञापन---
First published on: Apr 20, 2025 10:37 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola