सुख-सुविधा के दाता शुक्र का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। एक तय समय के बाद शुक्र ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है, जिसका सीधा प्रभाव व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, ऐशो-आराम, प्रेम जीवन और सुंदरता आदि पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अगले महीने 13 जून 2025 को देर रात 9 बजकर 21 मिनट पर शुक्र देव अश्विनी में से निकलकर भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
27 नक्षत्रों में भरणी को दूसरा स्थान प्राप्त है, जो मेष राशि में स्थित है। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं। इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति महत्वाकांक्षी, खुली सोच वाले और रचनात्मक होते हैं। ये लोग अपनी कड़ी मेहनत से बहुत ही कम समय में ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं। आइए जानते हैं 13 जून 2025 को होने वाले शुक्र गोचर से किन तीन राशियों की किस्मत का सितारा चमकने वाला है।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, औ, द, दी, वो)
वृषभ को शुक्र ग्रह की प्रिय राशि माना जाता है। इसलिए शुक्र के अधिकतर गोचर का शुभ प्रभाव वृषभ राशिवालों के जीवन पर पड़ता है। इस बार भी शुक्र गोचर से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मकता का वास होगा। हर काम समय पर पूरा होता चला जाएगा, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। बड़ी डील्स के फाइनल होने से कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। साथ ही कंपनी की छवि में सुधार होगा।
- उपाय- शुक्रवार को उपवास रखें और शुक्र देव की पूजा करें।
- सावधानी- तेज स्पीड में वाहन चलाने से बचें।
- शुभ अंक- 12
ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2025: शनि जयंती से पहले सोने की तरह चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, सूर्य करेंगे चंद्र के नक्षत्र में गोचर
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
शुक्र देव की कृपा से त्वचा में निखार आएगा। साथ ही आत्मविश्वास में बढ़ोतरी और व्यक्तित्व में सुधार देखने को मिलेगा। उम्रदराज जातकों को बच्चों का साथ मिलेगा और रिश्ते में प्यार का संतुलन बना रहेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उम्मीद है कि जल्द आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंच जाएंगे। दुकानदारों की सेल में वृद्धि होने से मुनाफा पहले से अच्छा-खासा बढ़ेगा।
- उपाय- सफेद रंग की चीजों का दान करें।
- सावधानी- किसी का अपमान न करें।
- शुभ अंक- 22
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
वृषभ के अलावा तुला को भी शुक्र की प्रिय राशि माना जाता है। 13 जून 2025 को होने वाले शुक्र गोचर से तुला राशिवालों को सबसे अधिक लाभ होने के योग हैं। सोच-समझकर निवेश करने से मुनाफा होगा। पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल शांत होगी। उम्मीद है कि आप अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। पिछले महीने जिन लोगों ने लोन के लिए अप्लाई किया था, उनका लोन क्लीयर हो जाएगा।
- उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें और रोज घर की सफाई करें।
- सावधानी- बाहर का ज्यादा तला-भुना खाना न खाएं।
- शुभ अंक- 19
ये भी पढ़ें- Video: सूर्य-गुरु की कृपा से इस राशि की आर्थिक स्थिति को मिलेगा बल, जीवन में बढ़ेगा प्यार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
7 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
14 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines