---विज्ञापन---

Video: सूर्य-गुरु की कृपा से इस राशि की आर्थिक स्थिति को मिलेगा बल, जीवन में बढ़ेगा प्यार

मई माह के दूसके भाग में सूर्य और गुरु ग्रह की कृपा से धनु राशिवालों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। साथ ही जीवन में प्यार और खुशियां बढ़ेंगी। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से धनु राशि के राशिफल और मई माह के उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

धनु राशि का राशिफल और उपाय
---विज्ञापन---

सूर्य और गुरु दोनों ग्रहों का ही ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। सूर्य देव व्यक्ति की आत्मा, मान-सम्मान, पद और नेतृत्व क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। जबकि गुरु देव धर्म, संतान, विवाह और शिक्षा के दाता हैं। जिन लोगों को एक साथ इन दोनों ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होती है, उन्हें जीवन में कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। हर इच्छा उनकी पूरी होती चली जाती है।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 15 मई 2025 को सूर्य देव धनु राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे, जो उनके लिए शुभ रहेगा। इससे कुछ लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। मई माह के दूसरे भाग में गुरु गोचर के शुभ प्रभाव के कारण धनु राशिवालों को धन लाभ होगा। साथ ही मन शांत रहेगा। शुक्र के कारण भी इस महीने धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति और वैवाहिक जीवन में सुधार होगा।

---विज्ञापन---

यदि आप जानना चाहते हैं कि बुध और शनि गोचर के कारण मई माह में धनु राशि के जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा या नहीं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Video: बुध गोचर से चमकेगी इस राशि के लोगों की किस्मत, रिश्तों में बढ़ेंगी नजदीकियां

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 10, 2025 08:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola