Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष गणना के मुताबिक, साल 2025 ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान एक निश्चित अवधि के बाद ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री और मार्गी चाल भी चलेंगे।
नवग्रहों में शुक्र का खास महत्व है। शुक्र देव को धन, वैवाहिक सुख, ऐश्वर्य, सौंदर्य, भोग-विलास, कला, संगीत और फैशन-डिजाइनिंग आदि का दाता माना गया है, जो करीब 26 दिन तक किसी एक राशि में विराजमान रहते हैं। हालांकि इस बीच मात्र 11 दिन तक ही शुक्र किसी एक नक्षत्र में मौजूद रहते हैं। चलिए जानते हैं साल 2025 में कब-कब शुक्र देव गोचर करेंगे।
शुक्र राशि और नक्षत्र परिवर्तन 2025
जनवरी में शुक्र गोचर-
- 4 जनवरी और 17 जनवरी 2025 को शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद 28 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 07:12 मिनट पर शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे।
फरवरी में शुक्र गोचर-
- 1 फरवरी 2025 को शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बता दें कि साल 2025 में फरवरी माह में शुक्र राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
मार्च में शुक्र गोचर-
- 29 मार्च 2025, दिन शनिवार को देर रात 11:01 मिनट पर शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। इस माह शनि का नक्षत्र परिवर्तन नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: चंद्र गोचर से चमकेगी 3 राशियों की फूटी किस्मत, 2025 से पहले धन से भरेगा घर का भंडार!
अप्रैल में शुक्र गोचर-
- 1 अप्रैल और 26 अप्रैल 2025 को शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बता दें कि इस माह में शुक्र राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
मई में शुक्र गोचर-
- 16 मई और 31 मई 2025 को शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। नक्षत्र परिवर्तन के बाद 31 मई 2025, दिन शनिवार को सुबह 11:42 मिनट पर शुक्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे।
जून में शुक्र गोचर-
- 13 जून और 26 जून 2025 को शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद 29 जून 2025, दिन रविवार को दोपहर 02:17 मिनट पर शुक्र देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
जुलाई में शुक्र गोचर-
- 8 जुलाई और 20 जुलाई 2025 को शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद 26 जुलाई 2025, दिन शनिवार को सुबह 09:02 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
अगस्त में शुक्र गोचर-
- अगस्त माह में 1, 12 और 23 तारीख को शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। जबकि 21 अगस्त 2025, दिन बृहस्पतिवार को प्रात: काल 01:25 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे।
सितंबर में शुक्र गोचर-
- सितंबर माह में 3, 15 और 25 तारीख को शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। हालांकि इस बीच 15 सितंबर 2025, दिन सोमवार को सुबह 12:23 मिनट पर शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
अक्टूबर में शुक्र गोचर-
- 6, 17 और 28 तारीख को अक्टूबर माह में शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस बीच 9 अक्टूबर 2025, दिन बृहस्पतिवार को सुबह 10:55 मिनट पर शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे।
नवंबर में शुक्र गोचर-
नवंबर माह में 7, 18 और 29 तारीख को शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस बीच 2 नवंबर 2025, दिन रविवार को दोपहर 01:21 मिनट पर शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे। 2 नवंबर के बाद 26 नवंबर 2025, दिन बुधवार को सुबह 11:27 मिनट पर शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
दिसंबर में शुक्र गोचर-
- 9, 20 और 30 तारीख को दिसंबर माह में शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस बीच 20 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को सुबह 07:50 मिनट पर शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: शनि-शुक्र समेत 4 ग्रह 2025 में चलेंगे उल्टी चाल; 3 राशियों को होगा फायदा, बढ़ेगी धन-संपत्ति!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines