---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Venus Transit 2025: शुक्र ने किया मीन राशि में गोचर; 3 राशियों की बढ़ी मुश्किलें, हो सकती है धन हानि!

Venus Transit 2025: जनवरी माह खत्म होने से पहले शुक्र देव ने गोचर कर लिया है। इस बार उन्होंने मीन राशि में गोचर किया है, जिसका स्वामी ग्रह गुरु को माना जाता है। चलिए जानते हैं इस बार शुक्र के राशि परिवर्तन से किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।

---विज्ञापन---

Venus Transit 2025: शुक्र को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो धन और प्रेम का नियंत्रण ग्रह है। इसके अलावा शुक्र को कला, ऐश्वर्य, संगीत, सौंदर्य, वैभव और कामवासना आदि का दाता भी माना गया है, जो करीब 26 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, बीते दिनों 28 जनवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर शुक्र देव ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इस समय वो गुरु बृहस्पति की राशि मीन में मौजूद हैं, जहां पर वह 31 मई 2025 तक विराजमान रहेंगे। चलिए जानते हैं शुक्र गोचर से किन तीन राशियों को इस बार सबसे ज्यादा परेशानी होगी।

शुक्र बढ़ाएंगे इन 3 राशियों की टेंशन!

मेष राशि

शुक्र के इस गोचर से मेष राशि के जातकों को व्यापार में नुकसान होगा। खासतौर पर जिन लोगों के व्यापार का संबंध विदेश से है, उन्हें बड़ा घाटा होगा। शादीशुदा जातकों के सुख-सुविधाओं में कमी आएगी, जिसके कारण साथी संग तालमेल बिठाने में परेशानी होगी। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 31 मई 2025 तक का समय सही नहीं है। उम्रदराज जातकों को पेट से संबंधित कोई रोग हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Chandra Yuti 2025: मार्च में बनेगी शनि-चंद्र की युति; इन 3 राशियों की होगी चांदी, बनेंगे बिगड़े काम!

मिथुन राशि

शुक्र गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण मिथुन राशि के जातक परेशान रहेंगे। घूमने जाने के लिए ये समय सही नहीं है। खासतौर पर विदेश यात्रा करने से बचें। आर्थिक परेशानियों के कारण नौकरीपेशा जातकों का तनाव बढ़ेगा। व्यक्तिगत जीवन में मतभेद बढ़ेंगे, जिसके कारण कपल के बीच दूरियां आने की संभावना है। व्यापार में लॉस होने से कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। जिन लोगों की उम्र 60-62 से ज्यादा है, उन्हें पेट, त्वचा या लिवर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

जीवन में नकारात्मक बदलाव आएंगे, जिसके कारण क्रोध और गुस्से की भावना बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास सफल नहीं होंगे। जिनकी कुंडली में शुक्र दोष है, उनकी आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। कर्ज लेना भारी पड़ सकता है। उम्रदराज जातकों को पुराने रोग का दर्द फिर परेशान करेगा। व्यक्तिगत जीवन में बनी सुख-शांति भंग होगी। कपल के बीच दूरियां आएंगी। वहीं जिन लोगों के माता-पिता उनके लिए योग्य वर की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस साल भी निराशा हाथ लगेगी।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मेष से मीन तक, 12 राशियों को कब-कब शनि की साढ़ेसाती करेगी परेशान? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 30, 2025 12:02 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola