Shukra Gochar Nakshatra Parivartan 2024: धन, ऐश्वर्य, सौभाग्य, आकर्षण, प्रेम और वैभव के देता शुक्र जिस व्यक्ति पर मेहरबान हो जाते हैं उसे कभी भी जीवन में आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। सभी सुख-सुविधाओं का आनंद मिलता है और जिंदगीभर धन-संपदा में वृद्धि होती रहती है। ज्योतिष के अनुसार नक्षत्र और राशि परिवर्तन से 12 राशियों में से कुछ राशि के लोगों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आगामी दिनों में धन-संपदा के कारक शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है, आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह किस नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और ऐसे में किन-किन राशियों को लाभ होगा।
2 सितंबर को होगा शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन
ज्योतिष के अनुसार 2 सितंबर 2024 को सुबह 05:20 पर शुक्र द्वारा नक्षत्र परिवर्तन किया जाएगा। इस दौरान शुक्र ग्रह, 27 नक्षत्रों में से 13वें नक्षत्र यानी हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 13 सितंबर 2024 को शुक्र ग्रह फिर से नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और उस वक्त सुबह 03 बजे चित्रा नक्षत्र में शुक्र ग्रह द्वारा नक्षत्र परिवर्तन किया जाएगा।
सिंह राशि
हस्त नक्षत्र में शुक्र ग्रह के प्रवेश करने से सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा। जिंदगी में सफलता पाने के लिए नए अवसर मिलेंगे। धन संबंधित लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा का प्रमोशन और व्यापारियों को व्यापार में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं का लाभ मिलने के अलावा आपके बिगड़े काम भी बनेंगे।
ये भी पढ़ें- आने वाले 2 महीने इन 3 राशियों पर बरसेगा धन!
कन्या राशि
शुक्र का हस्त नक्षत्र में प्रवेश करना आपके लिए उत्तम रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। अगर आपके कोई काम रुके हुए हैं, वो जल्द पूरे हो सकेंगे। मां लक्ष्मी की आप पर खास कृपा बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकेगा। पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकेगा।
मकर राशि
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से मकर राशि के लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। आगामी दिनों में आपको अचानक से धन लाभ हो सकेगा। पैसों की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
10 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines