---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar: 13 अक्टूबर से ये 3 राशियां जिएंगी राजाओं जैसी जिंदगी, वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर से आएगा अपार धन!

Shukra Gochar: वैभव और सुख के दाता शुक्र 13 अक्टूबर, 2024 से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। उनके इस राशि में गोचर करने से 3 राशियों के जातकों को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है और वे राजाओं जैसी जिंदगी जी सकते हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Shukra Gochar: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह सौंदर्य, धन-ऐश्वर्य, प्रेम, आकर्षण, विलासिता और भौतिक सुखों के नियंत्रक ग्रह माने गए हैं। यह ग्रह जीवन के बेहद महत्वपूर्ण और व्यावहारिक पहलू, जैसे- वैवाहिक जीवन, सामाजिक स्थिति और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र का मजबूत होना व्यक्ति को आकर्षक, लोकप्रिय और सुखी बनाता है। दूसरी ओर, वृश्चिक राशि जल तत्व की राशि है और इसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करते हैं, तो यह जातक (व्यक्ति) के जीवन में कई बदलाव लाते हैं। इस गोचर से व्यक्ति के भावनात्मक जीवन, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर होता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार, वैभव और सुख के दाता शुक्र 13 अक्टूबर से अपनी राशि तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होने की संभावना है। कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा, जबकि अन्य राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। 3 राशियों के लिए यह गोचर बेहद फलदायी साबित होने के योग दर्शा रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर का असर

मेष राशि

मेष राशि के लोग आमतौर पर जल्दबाज होते हैं, लेकिन शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर से वे धैर्यवान और शांत बनेंगे। व्यापार में वृद्धि होने से व्यावसायिक धन संकट की समस्या दूर होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को बोनस मिलने के योग हैं। प्राइवेट जॉब वालों की इनकम भी बढ़ेगी। उद्योग-धंधों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अचल संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। स्टूडेंट के करियर में निर्णायक मोड़ आ सकता है। अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: देवी दुर्गा का डोली पर आगमन शुभ है या अशुभ; उनकी विदाई की सवारी से देश-दुनिया पर होंगे ये असर!

---विज्ञापन---

तुला राशि

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के लोग आमतौर पर बेहद संतुलित होते हैं। वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर के शुभ असर से उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब वालों की नौकरी में तरक्की होने से आमदनी में वृद्धि होगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उद्योग-धंधों और व्यापार में विस्तार होगा और मुनाफा बढ़ेगा। स्टूडेंट जातकों को कैंपस सेलेक्शन से नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। सिंगल लोगों के विवाह के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि

जल तत्व से संबंधित होने के कारण वृश्चिक राशि के लोग आमतौर पर भावुक होते हैं। इस गोचर के असर से उनकी भावुकता में कमी आएगी और वे अधिक व्यवहारिक बनेंगे। इनकम के स्थिर और निश्चित स्रोत बनेंगे। लाइफ स्टाइल का लेवल ऊंचा होगा। व्यापार में नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। धन में वृद्धि होगी और संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। नए कस्टमर मिलने से खुदरा व्यापार में लाभ होगा। लव लाइफ में पार्टनर कर पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अधिक से अधिक साथ बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 29, 2024 07:39 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola