---विज्ञापन---

Moon Transit: इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम हुआ खत्म! धनु राशि में चंद्र ने किया गोचर

Chandra Gochar: साल 2024 में 5 नवंबर को चंद्र देव ने धनु राशि मे गोचर कर लिया है। चलिए जानते हैं चंद्र का ये गोचर किस समय हुआ है और इसका बुरा प्रभाव किन-किन राशियों पर पड़ेगा।

Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को विशेष स्थान प्राप्त है, जिन्हें मन का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्रमा जलीय ग्रह है, जिसका स्वामी कर्क राशि है। जिन लोगों को चंद्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, उन्हें जीवन का हर सुख प्राप्त होता है। खासतकर व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत और सुखी रहता है, जिसके कारण उसे बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में चंद्र देव सही समय पर सही स्थान पर मौजूद नहीं होते हैं, उनकी जिंदगी में कभी सुख, शांति और समृद्धि का वास नहीं होता है। किसी न किसी वजह से व्यक्ति सदा परेशान रहता है। माना जाता है कि जब-जब चंद्र देव गोचर करते हैं, तो उससे 12 राशियों के जीवन में परिवर्तन आता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 5 नवंबर 2024 को सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर चंद्र देव ने धनु राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह 7 नवंबर 2024 को शाम 5 बजकर 53 मिनट तक मौजूद रहेंगे। हालांकि इससे पहले वो वृश्चिक राशि में विराजमान थे। चलिए जानते हैं धनु राशि में चंद्र देव के कदम रखने के किन-किन राशियों के जीवन में नकारात्मक बदलाव आएगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

धनु राशि में चंद्र गोचर से मेष राशि के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। छात्रों का व्यवहार चिड़चिड़ा होगा, जिसके कारण उन्हें बात-बात पर गुस्सा आएगा। ज्यादा गुस्सा करने के चलते दोस्तों से लड़ाई हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का काम में मन नहीं लगेगा, जिसकी वजह से समय पर वो ऑफिस का काम पूरा नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में किसी से लड़ाई भी हो सकती है। कारोबारियों को बड़ा नुकसान होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आज से 12 राशियां होंगी मालामाल! पंडित सुरेश पांडेय से जानें गृह क्लेश दूर करने के उपाय

---विज्ञापन---

कर्क राशि

मन के कारक ग्रह चंद्र के राशि परिवर्तन करने से कर्क राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मक बदलाव आएगा। किसी भी काम में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, जिसकी वजह से कोई भी कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। युवा वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता नहीं मिलेगी, जिसकी वजह से मन बेचैन रहेगा। शादीशुदा कपल को साथ में समय बिताने का समय नहीं मिलेगा, जिससे उनके बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। हाल ही में जो लोग लव रिलेशनशिप में आए हैं, उनका रिश्ता टूट सकता है।

धनु राशि

चंद्र देव का धनु राशि में गोचर करना इस राशि के लोगों के लिए लाभदायक नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ लड़ाई हो सकती है, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आने से मन परेशान रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक कारोबारियों को मुनाफा नहीं होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में अच्छी-खासी गिरावट आएगी। नौकरीपेशा जातकों का भी मन परेशान रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा, जिसकी वजह से इस माह टारगेट पूरा नहीं हो पाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: बुध-गुरु वक्री से 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, पैसों की कमी के कारण सेहत होगी खराब!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 05, 2024 12:11 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola