इन 3 राशियों के शुरू होंगे मुश्किल भरे दिन, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से होंगे नेगेटिव असर

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों असर होते हैं। आइए जानते हैं, शुक्र ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने और मघा नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों के जातकों के जीवन में नेगेटिव असर होने की आशंका है?

shukra gochar 2024 (3)

Shukra Gochar 2024: जुलाई महीने के अंत में शुक्र ग्रह नक्षत्र मघा में प्रविष्ट होंगे। इस नक्षत्र के स्वामी केतु ग्रह हैं। यूं तो शुक्र ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक रहने वाला है, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन में नेगेटिव असर होने की आशंका है? शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से जातकों के धन, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर अशुभ असर होने के योग हैं। सही से समय और कार्य प्रबंधन न करने से जीवन में काफी मुश्किलें आ सकती हैं। आइए जानते हैं, ये तीन राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मघा नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मघा नक्षत्र में शुक्र गोचर काफी नकारात्मक रहने के योग दर्शा रहा है। व्यवसाय की नई योजना पर काम शुरू होने से पहले बंद करना पड़ सकता है। परिवार में आपका विरोध हो सकता है। लाइफ पार्टनर का सहयोग या समर्थन नहीं मिलेगा। इनकम के घटने से दैनिक जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं। रिलेशनशिप पर बुरा असर पड़ेगा। रिश्तेदारों से झगड़ा हो सकता है। शिक्षा के व्यवसाय जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान होने के योग हैं। व्यापार में भी भारी नुकसान होने की आशंका है। मैरिड लाइफ में रोमांस घट सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

मघा नक्षत्र में शुक्र गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल होने के योग दर्शा रहा है। शुक्र आपके करियर, व्यापार और नौकरी पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं। इनकम का फ्लो बंद हो सकता है या धन की आमद घट सकती है। कारोबार में धन हानि हो सकती है। स्वास्थ्य समस्याओं पर अचानक बड़े खर्चे हो सकते हैं। इससे फाइनेंशियल कंडीशन बेहद बुरी हो सकती है। लाइफस्टाइल पर भी नकारात्मक असर होने की प्रबल संभावना है। परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी कठिनाइयां बढेंगी। कर्ज लेने की परिस्थितियां बन रही हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए मघा नक्षत्र में शुक्र गोचर अलाभकारी परिस्थितियां बना सकता है। आप मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं। आपके नेचर में नेगेटिविटी बढ़ सकती है। इनकम के सोर्स बंद हो सकते हैं। आर्थिक संकट बढ़ने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का कलीग या बॉस से संघर्ष हो सकता है। प्रमोशन रुक सकती है, तबादला भी हो सकता है। स्टूडेंट्स जातक करियर में बाधा आने से तनाव में रहेंगे। रिलेशनशिप और लव लाइफ पर नेगेटिव प्रभाव पड़ने होने के योग हैं। शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ