Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज शाम शुक्र देवता अपनी चाल बदलने वाले हैं। शुक्र ग्रह को प्रेम, संबंध, सौभाग्य, आकर्षण, ऐश्वर्य और वैभव का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र का राशि या नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। जहां कुछ लोगों को भाग्य से मिल रहे साथ की वजह से जल्दी सफलता मिलती है। वहीं कुछ को आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 12 जून 2024 को शुक्र देवता राशि परिवर्तन करने वाले हैं। आज शाम 06 बजकर 37 मिनट पर शुक्र देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिनके जीवन में शुक्र गोचर से परेशानियां बढ़ सकती हैं। उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ किसी पुराने रोग के दर्द का भी सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि
शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से मेष राशि के लोगों को पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। नौकरी कर रहे लोग पैसों की कमी के कारण परेशान रह सकते हैं। व्यापारियों का कोई बड़ा ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। इससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। जिन लोगों का इसी हफ्ते रिश्ता तय हुआ था, उनका दिल टूट सकता है।
ये भी पढ़ें- Trigrahi Yog से इन 5 राशियों पर मंडराया संकट, कहती है ज्योतिषवाणी, हो सकती है हानि!
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग शाम में कार धीमे चलाएं। नहीं तो एक्सीडेंट हो सकता है। छात्रों को टीचर से डांट पड़ सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों की नौकरी जा सकती है। इससे भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। घर में माता-पिता के बीच अनबन हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के लोग आज गलती से भी शाम में कहीं बाहर घूमने न जाएं। नहीं तो एक्सीडेंट हो सकता है। माता की सेहत खराब हो सकती है। घर में तनावभरा माहौल रह सकता है। खेल से जुड़े लोगों को करियर में असफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के घर में चोरी हो सकती है। जिन लोगों की अपनी खुद की दुकान है, उनकी आसपास के लोगों से लड़ाई हो सकती है।
वृषभ राशि
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिल टूट सकता है। प्लास्टिक का काम कर रहे कारोबारियों को धन हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उनकी ज्यादा बोलने और बात-बात पर गुस्सा करने की आदत की वजह से जॉब से निकाला जा सकता है।
कुंभ राशि
कारोबारियों के हाथ से बड़ी डील निकल सकती है। इससे आपको पैसों का बड़ा नुकसान हो सकता है। जिन लोगों की कपड़ा या लोहे के सामान की दुकान है, उन्हें आज नुकसान हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को जॉब से निकाला जा सकता है।
ये भी पढ़ें- धूमावती जयंती पर इन 5 राशियों को होगा लाभ, 2 दिन बाद कौन से उपाय फलदायी?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 hr agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines