---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Trigrahi Yog से इन 5 राशियों पर मंडराया संकट, कहती है ज्योतिषवाणी, हो सकती है हानि!

Trigrahi Yog 2024: जून माह में पहली बार त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। आज से चार दिन बाद मिथुन राशि में शुक्र, बुध और सूर्य के एक साथ होने से महासंयोग बन रहा है। आइए जानते हैं कई साल बाद बने इस योग से किन-किन राशियों को हानि पहुंच सकती है।

---विज्ञापन---

Trigrahi Yog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। जून 2024 का महीना ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से बेहद खास है, क्योंकि इस मास में एक साथ कई राशियों और नक्षत्र का परिवर्तन हो रहा है। जून माह में पहली बार त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। सबसे पहले 12 जून 2024 को शुक्र देवता मिथुन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के बाद 14 जून को बुध देवता भी मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके एक दिन बाद 15 जून को सूर्य देवता का मिथुन राशि में गोचर होगा। मिथुन राशि में एक साथ शुक्र, बुध और सूर्य के होने से त्रिग्रही योग का महासंयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं त्रिग्रही योग से 12 राशियों में से किन पांच राशियों की जिंदगी पर संकट मंडरा सकता है।

मेष राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई साल बाद बने त्रिग्रही योग से मेष राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज लिए एक गलत फैसले की वजह से भविष्य में पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की नौकरी पर खतरा मंडरा सकता है। परिवारवालों के बीच लड़ाई हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 7 दिन बाद इन 5 राशियों को होगा बंपर लाभ, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से संबंधों में होगा सुधार

कर्क राशि

कपड़ा या प्लास्टिक के खेल से जुड़े लोगों को कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों से लड़ाई हो सकती है, जिससे पूरे दिन मूड खराब रह सकता है। इससे आपका प्रमोशन भी रुक सकता है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के प्रेम जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। परिवारवालों के साथ अनबन हो सकती है। माता की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कारोबारियों को धन हानि हो सकती है। इस समय गलती से भी किसी व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो धोखा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

जिन लोगों का कपड़े का काम है, उनकी सेहत खराब हो सकती है। फिजूल खर्च की वजह से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों की बॉस से लड़ाई हो सकती है। कार धीमे चलाएं। नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। परिवारवालों के बीच मनमुटाव हो सकते हैं।

सिंह राशि

किसी भी व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। प्यार के मामले में धोखा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। इस समय साझेदारी में व्यापार न करें। नहीं तो धन हानि हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- शुक्र गोचर से इन 5 राशियों की पैसों से भर जाएगी झोली! प्रेमी संग संबंध भी होंगे मजबूत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2024 04:02 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola