---विज्ञापन---

ज्योतिष

Zodiac Signs: शुक्र ने किया धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, चमकी इन 3 राशियों की किस्मत; पैसों की कमी से मिलेगा छुटकारा!

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, रविवार 22 दिसंबर, 2024 की देर रात 10 बजकर 25 मिनट पर धन, वैभव और सुख के दाता ग्रह शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। धनिष्ठा नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों अच्छा-खासा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Zodiac Signs: रविवार 22 दिसंबर, 2024 की देर रात 10 बजकर 25 मिनट से शुक्र ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में प्रविष्ट हो चुके हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुख, धन, वैभव, प्रेम, भोग-विलास और सौंदर्य का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह के न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से देश-दुनिया के कार्य-व्यापार और सभी राशियों के जातकों के जीवन पर व्यापक और गहरा असर होता है। मंगल की ऊर्जा से प्रेरित होकर धनिष्ठा नक्षत्र जातक को साहस, नेतृत्व और महत्वाकांक्षा प्रदान करते है। यह देखा गया है कि इस नक्षत्र में शुक्र गोचर से रिश्तों और सामाजिक जीवन में संतुलन आता है। आइए जानते हैं, धनिष्ठा नक्षत्र में शुक्र गोचर का ज्योतिष महत्व क्या है और किन राशियों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है।

धनिष्ठा नक्षत्र में शुक्र गोचर का ज्योतिष महत्व

ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब शुभ ग्रह शुक्र किसी नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो उस नक्षत्र के स्वभाव के अनुरूप फल देते हैं। धनिष्ठा नक्षत्र, मंगल ग्रह का स्वामित्व वाला एक नक्षत्र है। मंगल ऊर्जा, साहस, शारीरिक बल और क्रियाशीलता के कारक हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जब शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो यह संयोग जातक (व्यक्ति) को ऊर्जावान, क्रियाशील और साथ ही सुखी और धनी बनाता है।

---विज्ञापन---

धनिष्ठा नक्षत्र, जो मंगल ग्रह के स्वामित्व वाला है, ऊर्जा, संपत्ति, और उत्साह का प्रतीक है। शुक्र का इस नक्षत्र में गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, क्योंकि यह दोनों ग्रह भौतिक सुख-सुविधा और आत्मविश्वास को प्रभावित करते हैं। इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में धन, संबंधों और करियर से जुड़े कई क्षेत्रों में देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

---विज्ञापन---

धनिष्ठा नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र और मंगल दोनों ग्रह भौतिक सुख-सुविधा और आत्मविश्वास को प्रभावित करते हैं। इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में धन, संबंधों और करियर से जुड़े कई क्षेत्रों में देखने को मिलता है। शुक्र के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश ने 3 राशियों के लिए सौभाग्य और आर्थिक लाभ के द्वार खोल दिए हैं। मंगल के स्वामित्व वाले नक्षत्र में शुक्र विराजमान होने से विशेष रूप से उनकी किस्मत को चमकाने वाली है, जिन्हें धन, संपत्ति, और व्यक्तिगत सफलता की प्रतीक्षा थी। इन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होने के योग हैं।

मेष राशि

मंगल, मेष राशि के स्वामी और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी है। शुक्र का इस नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए जीवन में नई ऊर्जा और आर्थिक समृद्धि लेकर आने के योग दर्शा रहा है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में नई योजनाओं से मुनाफा बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा। घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी। शादी के योग बन सकते हैं। करियर में नई संभावनाएँ मिलेंगी। साहसिक फैसले लाभकारी सिद्ध होंगे। हनुमानजी की पूजा करने से लाभ होगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इसलिए इस गोचर का सीधा प्रभाव उनके जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएगा। धन संचय यानी जमा करने के नए अवसर मिलेंगे। पुराने कर्ज खत्म होंगे। आपकी बिजनेस पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी, जबरदस्त मुनाफ़ होने के योग हैं। रिश्तों में सुधार होगा। विवाहित जीवन में प्यार और समझदारी बढ़ेगी। कला, फैशन, मीडिया, और डिज़ाइन के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला है। मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सफेद वस्त्र धारण करने और सुगंधित चीजों का दान करने से लाब होगा।

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल और राशि स्वामी शनि हैं। मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर आर्थिक और व्यावसायिक प्रगति लेकर आने के योग बना रहा है। स्थिर आय के साथ धन संचय में वृद्धि होगी। नई योजनाओं और परियोजनाओं में सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति होगी। उच्च पदों पर नियुक्ति या विदेशी अवसर मिलने के योग हैं।
सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। नई ऊर्जा के साथ कार्यों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।

---विज्ञापन---

Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 22, 2024 11:33 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola