Shukra Gochar: नए साल से पहले शुक्र की बदली चाल, इन 3 राशियों को होगा तगड़ा मुनाफा, बनेंगे बिगड़े काम!

Shukra Gochar 2024: बीते दिनों धन, सुख और वैभव के दाता शुक्र ने गोचर कर लिया है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर इस गोचर का सबसे अधिक शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।  

Shukra Gochar 2024

धन से भरेगा भंडार, मिलेगी सफलता!

Shukra Gochar 2024: नवग्रहों में से एक शुक्र ग्रह को ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। शुक्र को धन, सुख, प्रेम और वैभव आदि का दाता माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 28 दिसंबर 2024, दिन शनिवार को शुक्र ने 11 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर कर लिया है। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिन्हें कर्मफल और न्याय का दाता माना जाता है।

विज्ञापन

शुक्र गोचर के कारण व्यक्ति के जीवन के कई पहलुओं जैसे विवाह, प्यार, आर्थिक स्थिति और धन आदि में बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं कुंभ राशि में शुक्र का गोचर करना किन-किन राशियों के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है।

विज्ञापन

शुक्र गोचर से इन 3 राशियों को होगा महालाभ!

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए ये गोचर आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहने वाला है। नए साल से पहले नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। व्यापार के विस्तार होने से आर्थिक लाभ होगा। अविवाहित लोगों के जीवन में जल्द प्रेम के आगमन होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में भी प्यार बरकरार रहेगा। मौसमी बीमारियों से वृषभ राशि के जातकों को छुटकारा मिल सकता है। दुकानदारों के बिगड़े काम जल्द बन सकते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

धन के दाता शुक्र को तुला राशि का स्वामी माना जाता है। इस बार शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव इस राशि के लोगों के ऊपर पड़ेगा। पुराने निवेश से अपार फायदा होगा। छात्रों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। विवाहित जातकों के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जो लोग लंबे समय से जीवनसाथी की तलाश में हैं, उन्हें साल 2024 के खत्म होने से पहले अपना सोलमेट मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी, जिसके बाद बॉस उनकी सैलरी बढ़ा सकता है।

मीन राशि

वृषभ और तुला राशि के लोगों के अलावा मीन राशि के लोगों के लिए भी शुक्र गोचर शुभ रहने वाला है। कला, हेल्थ, डिजाइन और तकनीकी क्षेत्रों में नौकरी कर रहे जातकों को जल्द प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारी, दुकानदार और बिजनेसमैन की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य आने वाले कुछ दिनों तक सही रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ