---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: 2025 में 1 नहीं 2 बार बनेगी सूर्य-शनि की युति, इन 3 राशियों को होगा तगड़ा नुकसान!

Surya Shani Yuti: साल 2025 में अलग-अलग राशियों में सूर्य और शनि की युति बन रही है, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा। आइए जानते हैं किस दिन इन दोनों ग्रहों की युति बन रही है और उससे किन-किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

---विज्ञापन---

Surya Shani Yuti 2025: कुछ ही दिनों में साल 2025 का आरंभ होने वाला है, जो नवग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से बेहद खास है। इस साल शनि, राहु, केतु और बृहस्पति चार बड़े ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इसके अलावा लंबे समय के बाद कई ग्रहों की युति भी बन रही है। ज्योतिष में बताया गया है कि ग्रहों के गोचर का जितना प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ता है। उतना ही असर ग्रहों की युति का भी राशियों की जिंदगी पर पड़ता है। नवग्रहों में सूर्य और शनि का खास महत्व है, जिनका साल 2025 में एक नहीं दो बार मिलन यानी युति होगी।

चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन और किस समय सूर्य-शनि की युति बनेगी। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों के ऊपर इस युति का अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

कब-कब बनेगी सूर्य-शनि की युति?

वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 मार्च 2025 को देर रात 11:01 मिनट तक शनि देव कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। इस बीच 12 फरवरी 2025 को रात 10:03 मिनट पर सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के गोचर से 12 फरवरी को कुंभ राशि में शनि और सूर्य की युति बनेगी। इसके बाद 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। 12 फरवरी के बाद 14 मार्च 2025 को शाम 06:58 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि के गोचर से 29 मार्च 2025 को मीन राशि में शनि और सूर्य की एक बार फिर युति बनेगी।

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: 2025 में 4 ग्रह मिलकर करेंगे बड़ा उलटफेर! जानें देश-दुनिया पर कैसा पड़ेगा असर

---विज्ञापन---

सूर्य-शनि की युति इन 3 राशियों के लिए रहेगी अशुभ!

मेष राशि

साल 2025 में सूर्य-शनि की युति मेष राशि के लोगों के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रहने वाली है। पैसों का लेनदेन करना कारोबारियों के लिए भारी पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी पुराने निवेश से दुकानदारों को मन मुताबिक मुनाफा नहीं होगा, जिसकी वजह से फ्यूचर के लिए बनाई गई योजनाएं असफल साबित होंगी। उम्रदराज जातकों को लिवर से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो सकती है।

तुला राशि

मेष राशि के जातकों के अलावा तुला राशि के लोगों के ऊपर भी सूर्य-शनि की युति का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। शादीशुदा जातकों के जीवन में एक के बाद एक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण घर-परिवार का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। कारोबारियों की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट नहीं होगा, जिसके कारण बिजनेसमैन को पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

मेष और तुला राशि के अलावा कुंभ राशि के जातकों की परेशानी भी सूर्य-शनि की युति के कारण बढ़ने वाली है। पैतृक संपत्ति को लेकर घरवालों के बीच झगड़े हो सकते हैं। बिजनेसमैन को गंभीर चोट लग सकती है। साल 2025 में नौकरी बदलने का फैसला कुंभ राशि के लोगों के लिए सही नहीं रहेगा। इसके अलावा नया प्लॉट या गाड़ी खरीदने के लिए भी ये साल सही नहीं है। आगे चलकर कोर्ट के मामले में फंस सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 29, 2024 09:35 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola