Shukra Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ज्ञान के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र का विशेष महत्व है। जब भी इन दोनों ग्रह का गोचर होता है, तो उसका प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 31 जुलाई को गुरु और शुक्र दोनों ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। 4 दिन बाद प्रात: काल 03 बजकर 37 मिनट पर गुरु देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद इसी दिन शुक्र देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। बुधवार को दोपहर 02 बजकर 40 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं 4 दिन बाद शुक्र और गुरु के महागोचर से किन-किन राशियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
कुंभ राशि
निवेश करने के लिए ये समय सही नहीं है। नौकरीपेशा लोग कार खुद चला कार ऑफिस जाते हैं, तो हो सके तो कुछ दिन ड्राइवर लेकर जाएं। अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना अधिक है। माता की सेहत खराब हो सकती है, जिसके कारण भागदौड़ रहेगी।
ये भी पढ़ें- सपने में शिवलिंग का दिखाई देना सही या नहीं? जानें किस अनहोनी घटना का संकेत
मकर राशि
नौकरी बदलने के लिए ये समय सही नहीं है। आत्मविश्वास में कमी रहने के कारण कोई बड़ी डील हाथ से जा सकती है। खर्चों में अचानक वृद्धि होने की वजह से घर का बजट हिल जाएगा, जिसके कारण तनाव रहेगा।
धनु राशि
शादीशुदा लोगों की बच्चों के भविष्य को लेकर पार्टनर से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण कुछ दिनों तक घर में तनाव का माहौल रहेगा। यदि आप जॉब करते हैं, तो काम में लापरवाही न दिखाएं। नहीं तो बॉस के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों के कारण मन परेशान रहेगा। बिजनेसमैन अपनी खराब सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आप जॉब बदलने के बारे में सोच रहे हो, तो कुछ समय के लिए ये फैसला ड्राप कर दें।
वृषभ राशि
भाग्य से साथ न मिलने के कारण वृषभ राशि के लोगों को हर काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, नहीं तो हर बार निराशा हाथ लगेगी। छात्रों को माता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग पेट दर्द के कारण परेशान रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Budh Vakri: आने वाले 8 दिन में 5 राशियों की होगी मौज! बुद्धि के कारक ग्रह करेंगे वक्री
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines