Shukra Gochar 2024 Date Time And Upay : वैदिक ज्योतिष के अनुसार 18 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को सभी प्रकार के भैतिक सुखों के दाता शुक्रदेव धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जहां पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं, बुध ग्रह ने 07 जनवरी 2024 दिन रविवार को धनु राशि में प्रवेश किया था। इस प्रकार धनु राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा जोकि बहुत ही शुभ योग माना जाता है।
वहीं अगर इस दौरान कुछ उपाय किए जाएं तो आपको शुक्र ग्रह के शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव के कारण ही जातक को धन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। तथा समाज में सम्मान मिलता है। इसीलिए अगर आपके जीवन में आपको दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको शुक्र ग्रह से जुड़े कुछ उपाय करने चाहिए।
ऐसा करने से आपके जीवन में चली आ रही धन और पारिवारिक समस्याएं समाप्त हो सकती हैं और आपको कई प्रकार के सुख प्राप्त हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव प्राप्त करने के लिए ऐसे क्या उपाय करें जिससे आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएं।
ये भी पढ़ें : 18 जनवरी को बन रहा ये महायोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
शुक्र के उपाय
अगर आपको शुक्र ग्रह के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आप शुक्रवार के साथ ही पूर्णिमा के दिन व्रत रखना प्रारंभ कर दें। ऐसा करने से आपको शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव प्राप्त हो सकते हैं।
पूर्णिमा और शुक्रवार के दिन किसी पवित्र नदी या कुंड में स्नान करें और शुक्र से जुड़ी वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव आपको प्राप्त होंगे।
शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप करें। शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप करने से आपकी कुंडली में शुक्रदेव बलवान होंगे और आपको शुभ फल प्रदान करेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
7 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines