---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

पूर्णिमा पर करें 5 उपाय, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मिलेगी विशेष कृपा

Purnima Ke 5 Upay: मार्गशीर्ष यानी अगहन मास की पूर्णिमा आज है। ऐसे में आज कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्राप्त होती है।

---विज्ञापन---

Purnima Ke 5 Upay: अगहन यानी मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा आज है। सनातन परंपरा में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस दिन जहां सत्यनारायण भगवान की पूजा-कथा की जाती है, वहीं मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए खास उपाय किए जाते हैं। पूर्णिमा के दिन किन पांच उपायों को करना अच्छा रहेगा, जानिए।

पूर्णिमा के 5 उपाय

मान्यतानुसार, जिन लोगों को मन से जुड़ी कोई समस्या है, वे पूर्णिमा का व्रत रखेंगे तो विशेष लाभ होगा। डिप्रेशन इत्यादि की समस्या को दूर करने में भी पूर्णिमा का व्रत सहायक है।

---विज्ञापन---

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर आज जल में थोड़ा दूध और शक्कर मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। ऐसा करने से चंद्र देव की कृपा प्राप्त होगी।

विष्णु सहस्त्रनाम (भगवान विष्णु के हजार नाम) का पाठ करें। इस स्तोत्र के पाठ से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। अगर कोई मनोकामना है तो वह भी भगवान की कृपा से पूरी होगी।

---विज्ञापन---

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों को ब्लड प्रेशर है वे अगर मोती पहनेंगे तो खास लाभ मिलेगा। मोती को सबसे छोटी उंगली में पहना जाता है। मोती गुस्से को शांत रखने में भी सहायक है।

कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करें। अभिषेक के दौरान ‘ओम् चंद्राय नमः’ का अधिक से अधिक जाप करें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 26, 2023 07:42 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola