---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

शुक्र गोचर से बनेगा नीचभंग राजयोग,धन के कारक दिलाएंगे 3 राशियों को अकूत धन

Shukra Gochar 2023: धन के कारक शुक्र दिवाली से पहले 3 नवंबर को राशि बदलेंगे। जिसके नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र गोचर से बना नीचभंग राजयोग 3 राशि के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2023 Neechbhang Rajgoga: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक नवंबर की शुरुआत में ही शुक्र देव अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। जब किसी जातक के जीवन में शुक्र की स्थिति अच्छी रहती है तो उसे ऐश्वर्य, सुख, प्रेम और धन-दौलती की कमी नहीं रहती। शुक्र देव दिवाली से ठीक पहले गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को फायदा हो सकता है। इस वक्त शुक्र देव सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं और 3 नवंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश होते ही नीचभंग राजयोग बनेगा जो कुछ राशियों के अत्यंत फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन राशियों का नाम शामिल है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए नीचभंग राजयोग का बनना किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता। दरअसल शुक्र के नीचभंग राजयोग से जीवन में सकारात्मकता आएगी। नौकरी और व्यापार में खूब आर्थिक तरक्की देखने को मिलेगी। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। इस दौरान आमदनी के कई स्रोत बनेंगे। ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। लव लाइफ में निखार आएगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले संवर जाएगी 3 राशि वालों की तकदीर, शुक्र-शनि के युति योग से मिलेगा राजा जैसा सुख

मकर राशि

कन्या राशि में बनने वाला शुक्र का नीचभंग राजयोग मकर राशि के लिए मंगलकारी और लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान शुक्र देव की कृपा से जीवन में धन और ऐश्वर्य की कोई कमी नहीं होगी। बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर कामों में मन लगेगा। अविवाहित जातकों को इस दौरान शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। दैनिक आय में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में लगे जातकों को खास प्रस्ताव मिलेगा। धन में वृद्धि के योग हैं। कुल मिलाकर शुक्र का यह राशि परिवर्तन मकर राशि के लिए मंगलकारी रहेगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

शुक्र गोचर से कन्या राशि में बनने वाला नीचभंग राजयोग धनु राशि से संबंधित जातकों के लिए शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। दरअसल शुक्र देव की कृपा से इस दौरान धन-दौलत में खूब वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति या वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। बिजनेस में आमदनी के नए साधन विकसित होंगे। भवन और वाहन का सुख प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जमीन से जुड़े कार्यों से धन लाभ का योग है। कुल मिलाकर शुक्र का यह गोचर कई प्रकार से लाभकारी साबित होगा। नीचभंग राजयोग से भाग्योदय होगा।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: दिवाली से पहले घर ले आएं 7 शुभ चीजें, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2023 09:34 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola