Diwali 2023 Auspicious Thing: खुशियों का त्योहार दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। साल 2023 में दिवाली 12 नवंबर, रविवार को पड़ रही है। ऐसे में इस दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती। ऐसे में दिवाली में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने करने के लिए उससे पहले 7 चीजों को घर लाना शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि दिवाली से पहले किन 7 चीजों को घर लाने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

विज्ञापन

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ माना गया है, क्योंकि इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है। ऐसे में अगर आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो दिवाली से पहले लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदकर जरूर घर लाएं।

विज्ञापन

नए वस्त्र

दिवाली पर नए वस्त्र खरीदने का विधान है। इस मौके पर नए कपड़ों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। अगर आप मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, उनके लिए भी दिवाली से पहले लाल रंग के वस्त्र खरीदकर जरूर ले आएं।

गोमती चक्र

शास्त्रों में गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। घर-परिवार में संपन्नता के लिए दिवाली पर गोमती चक्र खरीदना शुभ माना गया है। ऐसे में आप भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए दिवाली से पहले 11 गोमती चक्र खरीदकर घर लाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृप बरसेगी।

विज्ञापन

16 श्रृंगार के सामान

दिवाली पर अक्सर महिलाएं श्रृंगार का सामान खरीदती हैं। ऐसे में दिवाली से पहले 16 श्रृंगार सामग्री खरीदकर घर लाना शुभ रहेगा। इसके अलावा लाल रंग की साड़ी खरीदना भी अच्छा माना गया है। इससे मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन

श्री यंत्र

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए दिवाली पर्व पर घर में श्रीयंत्र की स्थापना और पूजा की जाती है। श्रीयंत्र को धन-वृद्धि का कारक माना गया है। ऐसे में मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दिवाली से पहले घर में श्रीयंत्र खरीदकर जरूर लाएं।

कौड़ी

पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक, मां लक्ष्मी समुद्र से उत्पन्न हुईं और कौड़ी भी समुद्र से ही निकलता है। मान्यता है कि कौड़ी धन को आकर्षित करती है। ऐसे में आप भी दिवाली से पहले कौड़ियों को खरीदकर घर ला सकते हैं, इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी, क्योंकि यह मां लक्ष्मी से जुड़ा बताया जाता है। इसे घर में धन रखने वाले स्थान पर रखना चाहिए।

विज्ञापन

नारियल

लघु नारियल को मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाला माना गया है। यह नारियल आकार में छोटा होता है। मान्यता है दिवाली के दिन लाल रंग के कपड़े में 11 लघु नारियल को लपेटकर तिजोरी में रखने से घर में बरकत बनी रहती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ