Shukra Gochar 2022: तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र 11 नवंबर (शुक्रवार) को राशि परिवर्तन करेगा। इस दौरान शुक्र तुला राशि छोड़ कर वृश्चिक राशि में जाएगा जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों पर कम या अधिक होगा। कुछ राशियों के लिए यह बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि के जातकों के लिए यह साईड इफेक्ट्स भी लेकर आएगा। जानिए किन राशियों को शुक्र ग्रह का गोचर मालामाल कर देगा।
अभी पढ़ें – Main Gate Vastu: घर के मेन गेट पर ध्यान रखें ये 4 बातें तो होंगे मालामाल
इन राशियों पर बरसेगी शुक्र की कृपा (Shukra Gochar 2022)
वृषभ राशि
गोचर के दौरान शुक्र ग्रह वृषभ राशि के सातवें घर में जाएगा जिसका सीधा प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के कॅरियर और पारिवारिक लाइफ पर होगा। ऐसे जातकों के नए अफेयर शुरू हो सकते हैं, उनका विवाह हो सकता है, यदि प्रेम संबंधों में कटुता आ गई है तो वह दूर होगी। उनका कॅरियर भी सातवें आसमान पर पहुंचेगा और मनचाही तरक्की मिलेगी, आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का पारगमन भोग-विलास और सुख समृद्धि देने वाला होगा। उनका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, बिजनेस में ग्रोथ मिलेगी, जल्दी ही लग्जरी कार या महंगी ज्वैलरी खरीद सकते हैं।
तुला राशि
दिवाली पर हुए सूर्य ग्रहण के चलते तुला राशि के जातकों का जीवन काफी कठिनाईयों में घिरा हुआ था। शुक्र का गोचर इस स्थिति को बदलेगा और देखते ही देखते उनके लिए नए अवसर बनेंगे जो उन्हें सफलता की ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। नौकरी करते हैं तो प्रमोशन होगा, बिजनेस वाले अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Sankashti Chaturthi 2022: सुख-समृद्धि-सौभाग्य पाने के लिए शनिवार को ऐसे करें गणेशजी की पूजा
कुंभ राशि
गोचर का शुक्र कुंभ राशि के दशम भाव में विचरण करेगा जिसके चलते लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। हर कदम पर भाग्य साथ देगा, कोई नया इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। जल्दी ही घर में कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
16 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
17 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines