Shukra Gochar 2022: इस वर्ष 11 नवंबर को शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष में शुक्र को वृषभ और तुला राशि का स्वामी बताया गया है। इसके साथ ही शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं, मनोरंजन, आकर्षण और समृद्धि का कारक भी माना गया है। ऐसे में शुक्र ग्रह का गोचर सभी राशियों पर कम या अधिक प्रभाव डालेगा। जानिए क्या आपकी राशि पर भी इसका असर होगा।
शुक्र के गोचर (Shukra Gochar 2022) का इन राशियों पर होगा बड़ा असर
मेष राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन करना मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा परन्तु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते वे परेशान रह सकते हैं। उनके लिए यही बेहतर होगा कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।
यह भी पढ़ें: आज करेंगे ये उपाय तो मां लक्ष्मी भर देगी घर और भंडार, बरसने लगेगा पैसा
मिथुन राशि
जिन लोगों की राशि मिथुन हैं, उनके लिए शुक्र का गोचर समस्याएं लेकर आएगा। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ मानसिक चिंता और आर्थिक संकटों से भी जूझना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें धैर्य रखते हुए काम करना चाहिए तो सभी संकट टल जाएंगे।
कर्क राशि
इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर शुभ समाचार लेकर आया है। जल्दी ही उनका भाग्य बदलेगा और लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे।
तुला राशि
शुक्र को तुला राशि का अधिपति ग्रह बताया गया है। ऐसे में शुक्र का राशि परिवर्तन करना तुला राशि पर ही सर्वाधिक प्रभाव डालेगा। उनकी मनचाही इच्छाएं पूर्ण होंगी, बिगड़े काम बनने लगेंगे। परन्तु उन्हें एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि वे भूल कर भी सट्टेबाजी या जुए की आदत न लगाएं। ऐसा करना उनके लिए भयंकर आर्थिक संकटों का कारण बन सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का गोचर बारहवें भाव में रहेगा। इस स्थिति में उनका खर्चा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा और आय के साधन कम पड़ने लगेंगे। यदि वे अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें तो उनके ऊपर आने वाले संकट भी टल जाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
3 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines