Shukra Gochar 2022: ज्योतिष में भोग-विलास का कारक शुक्र ग्रह अपनी तुला राशि छोड़ कर 11 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गया है। इस वर्ष दिवाली पर तुला राशि में ही पूर्ण सूर्य ग्रहण भी हुआ था। ऐसे में शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन देश और दुनिया का भाग्य बदलने वाला सिद्ध होगा। इस गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बहुत ज्यादा शुभ होगा जबकि कुछ राशियों के लिए यह भयंकर बदलाव लाने वाला होगा।

विज्ञापन

प्राचीन भारतीय ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शुक्र ग्रह को प्रेम संबंध, भोग-विलास, सुख, समृद्धि, लग्जरी आइटम्स, ज्वैलरी, हीरा, स्त्री, कामवासना आदि का कारक माना गया है। शुक्र का गोचर इन सभी चीजों से जुड़े सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालेगा। यदि आप भी इन क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं तो निश्चित रूप से आपका भाग्य चमक सकता है। आने वाले समय में इन सेक्टर्स में जबरदस्त ग्रोथ लाने वाला होगा। जानिए शुक्र का गोचर आने वाले समय में किस तरह बिजनेस सेक्टर को बदल कर रख देगा।

विज्ञापन

शुक्र के राशि परिवर्तन का इन राशियों पर होगा प्रभाव (Shukra Gochar 2022 Effects)

सिनेमा जगत में होगा बदलाव

पिछले काफी समय से हम देख रहे हैं कि बॉलीवुड़ की तमाम छोटी-बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-के-बाद एक दम तोड़ रही है। शुक्र का यह गोचर बॉलीवुड के लिए राहत भरी खबर ला सकता है। आने वाले समय में बॉलीवुड में कई नए ट्रेंड्स देखने को मिलेंगे जो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए बदल कर रख देंगे।

विज्ञापन

सोना-चांदी होंगे महंगे

जब तक शुक्र स्वराशि तुला में था, तब तक सोने-चांदी के दाम लगभग स्थिर बने हुए थे। यहां तक की, दिवाली के फेस्टिव सीजन में भी सोना-चांदी और इनसे बनी ज्वैलरी की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई थी। परन्तु अब ऐसा नहीं होगा। जल्द ही गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी आएगी और इन्हें खरीदना महंगा होगा।

लग्जरी आइटम्स से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में होगी उठापटक

तुला से वृश्चिक राशि में शुक्र ग्रह का पारगमन लग्जरी आइटम्स बनाने वाली कंपनियों के लिए उतार-चढ़ाव का दौर लेकर आएगा। यदि आप शेयर मार्केट में काम करते हैं तो दुनिया भर के लग्जरी आइटम्स (फिर चाहे वो वस्त्र हो, गैजेट्स हो, एसेसरीज हो या फिर गाड़ियां हों) बनाने वाली कंपनियों पर नजर रखें। उनके शेयरों को सही समय पर खरीद कर आप रातोंरात मालामाल हो सकते हैं।

विज्ञापन

युवाओं के लिए कठिन रहेगा आने वाला समय

शुक्र का राशि परिवर्तन आने वाले समय में युवाओं के लिए कठिन सिद्ध होने वाला है। देश और दुनिया के युवा वर्ग को अपने सपने पूरे करने के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा। अपनी अधूरी इच्छाओं के चलते युवा वर्ग में निराशा और दुख बढ़ेगा जो आत्महत्या के रूप में सामने आ सकता है। ऐसे में यदि युवा अपने परिजनों से जुड़े रहें, उनसे हर बात शेयर करें तो यह कठिन समय भी निकल ही जाएगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ