Shukra Chandra Yuti 2025: साल के पहले माह 3 राशियों पर जमकर होगी पैसों की बारिश! मीन राशि में बनेगी शुक्र-चंद्र की युति

Shukra Chandra Yuti: साल 2025 में मीन राशि में शुक्र और चंद्र की युति बन रही है। वैसे तो इस युति का मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियों को विशेष फायदा होने की संभावना है, जिनके बारे में आज हम आपको पंचांग की मदद से बताने जा रहे हैं।

Shukra Chandra Yuti 2025

Shukra Chandra Yuti 2025: साल 2025 का पहला माह जनवरी चल रहा है। ये पूरा माह ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। इस दौरान कई बड़े ग्रहों का गोचर होने के साथ-साथ प्रभावशाली ग्रहों की युति भी हो रही है। ज्योतिष में बताया गया है कि जितना गहरा प्रभाव नवग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर पड़ता है, उतना ही असर युति का भी लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, साल 2025 में शुक्र और चंद्र ग्रह की युति बन रही है, जिसका राशियों के ऊपर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं इस साल किस दिन मीन राशि में शुक्र-चंद्र की युति बनेगी और उसका किन तीन राशियों पर सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

विज्ञापन

कब बनेगी शुक्र-चंद्र की युति?

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 28 जनवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर शुक्र देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव मीन राशि में 31 मई 2025 को सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक मौजूद रहेंगे। इस बीच 1 फरवरी 2025 को रात 8 बजकर 58 मिनट पर चंद्र देव कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में चंद्र देव 3 फरवरी 2025 को देर रात 11 बजकर 16 मिनट तक मौजूद रहेंगे। ऐसे में 1 फरवरी को मीन राशि में शुक्र-चंद्र की युति बनेगी, जिसका शुभ प्रभाव 1 फरवरी से पहले कुछ राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा।

विज्ञापन

शुक्र-चंद्र की युति का राशियों पर प्रभाव

कर्क राशि

मीन राशि में बनने वाली शुक्र और चंद्र की युति का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी जल्द मिल सकती है। किसी महिला अधिकारी के सहयोग से कारोबारियों की कोई बड़ी टेंशन दूर होगी। सामाजिक कार्यों के प्रति उम्रदराज जातकों की रुचि बढ़ेगी। जो लोग कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं, उन्हें उसमें परिवार का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुक्र-चंद्र की युति कल्याणकारी रहेगी। लव लाइफ में खुशियों के पल आ सकते हैं। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उन्हें संतान सुख प्राप्त हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए जल्द किसी दूर के रिश्तेदार के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है। जिन लोगों को हाल ही में नौकरी से निकाला गया है, उन्हें किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के अलावा मीन राशि के लोगों के ऊपर भी शुक्र और चंद्र की युति का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बेटी और माता के रिश्ते में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के सहयोग से मीन राशि के जातक कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कारोबार में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ होगा। किसी मित्र के सहयोग से बिजनेसमैन को कोर्ट केस से छुटकारा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ