---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2025: चंद्र ने किया मेष राशि में गोचर; 3 राशियों की टेंशन होगी खत्म, बढ़ेंगी खुशियां!

Chandra Gochar 2025: मन के कारक ग्रह चंद्र ने मेष राशि में गोचर कर लिया है, जिसमें वो करीब सवा दो दिन तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं चंद्र का ये गोचर मंगलवार को किस समय हुआ है और इसका किन तीन राशियों पर सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

Chandra Gochar 2025: ज्योतिष में चंद्र देव को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जो मात्र सवा दो दिन तक ही किसी राशि में मौजूद रहते हैं। चंद्र यानी चंद्रमा को मन, माता, भौतिक सुख और भावनाओं आदि का नियंत्रण ग्रह माना जाता है, जिसके नक्षत्र परिवर्तन का जितना गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है, उतना ही असर राशि परिवर्तन का भी सभी राशियों पर होता है।

चलिए जानते हैं मंगलवार को किस समय चंद्र देव ने गोचर किया है। साथ ही आपको उन तीन लकी राशियों के बारे में भी पता लगेगा, जिनके जातकों के ऊपर चंद्र गोचर का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

---विज्ञापन---

किस समय हुआ चंद्र गोचर?

वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 7 जनवरी 2025 को शाम में 5 बजकर 49 मिनट पर चंद्र देव ने मेष राशि में गोचर किया है। इस राशि में चंद्र देव 9 जनवरी 2025 को रात 8 बजकर 46 मिनट तक मौजूद रहेंगे। बता दें कि मंगल देव को मेष राशि का स्वामी माना जाता है, जो ऊर्जा, भूमि, साहस, शक्ति, पराक्रम और शौर्य आदि के कारक ग्रह हैं। मंगल देव को मेष राशि के अलावा वृश्चिक राशि का स्वामित्व भी प्राप्त है।

ये भी पढ़ें- Video: 2025 में ये 3 माह इस राशि के लोगों के लिए रहेंगे भारी, शनि-राहु से रहना होगा सावधान!

---विज्ञापन---

चंद्र गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

मंगलवार को चंद्र देव के मेष राशि में गोचर करने से इस राशि के जातकों के ऊपर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। संतान के भविष्य को लेकर चल रही परेशानियां दूर होंगी। दोस्तों की सहायता से कारोबारी वर्ग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। दुकानदारों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि

चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। पिता जी संग युवाओं का रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे, तो ठंड में सेहत सही रहेगी। रचनात्मक प्रयासों में छात्रों को सफलता मिलेगी। दुकानदारों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वाहन खरीदने का योग नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में बन रहा है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के अलावा मकर राशि के लोगों के ऊपर भी चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाना इस समय कारोबारियों के लिए सही नहीं रहेगा। संपत्ति खरीदने का योग दुकानदारों की कुंडली में बन रहा है। जिन लोगों की आयु 40 से अधिक है, उनका स्वास्थ्य बदलते मौसम में सही रहेगा। शादीशुदा जातकों को संतान सुख मिल सकता है। जिन लोगों की उम्र शादी के लायक हो गई है, उनके पिता जी उनका रिश्ता तय कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Chinese Horoscope: 2025 में इन 3 राशियों को मिलेगी सफलता, हर इच्छा होगी पूरी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Jan 08, 2025 08:21 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola