Shukra Budh Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 जून 2024 को बुध देवता आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। मंगलवार के दिन बुध ग्रह प्रात: काल 12 बजकर 12 मिनट पर नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वहीं इसी दिन शुक्र देव भी आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। आज से 22 दिन बाद 18 जून को सुबह 04 बजकर 51 मिनट पर शुक्र का आर्द्रा में प्रवेश होगा। इस बार बुध और शुक्र के महासंयोग से 5 राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो उन्हें शारीरिक, आर्थिक और मानसिक तीनों तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं उन्हीं पांच राशियों के बारे में।
ये भी पढ़ें- शश और मालव्य राजयोग से 5 राशियों को होगा लाभ, शनि देव की प्राप्त होगी विशेष कृपा
मीन राशि
बुध-शुक्र के महासंयोग से मीन राशि के लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहे, नहीं तो बड़ी समस्या हो सकती है। तनाव बढ़ने की वजह से धन हानि भी हो सकती है, जिसका सीधा असर आपकी लव लाइफ पर पड़ेगा। व्यापारियों को धन हानि हो सकती है।
तुला राशि
इस समय आपको मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार लें। नहीं तो जल्द ही आपको कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। इस समय अपने खर्चों को कम कर दें, नहीं तो भविष्य में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि
जितना हो सके, उतना तनाव कम लें। नहीं तो आपके दिमाग पर भी असर पड़ सकता है। इसके अलावा अपने गुस्से को कंट्रोल करने की कोशिश करें, वरना पति से लड़ाई हो सकती है। नौकरी वाले बेरोजगार हो सकते हैं।
सिंह राशि
बुध-शुक्र के महासंयोग से सिंह राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। कार धीमी चलाएं, नहीं तो एक्सीडेंट हो सकता है। माता-पिता की लड़ाई की वजह से घर में तनाव का माहौल बना रह सकता है। कारोबार में नुकसान हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को चोट लग सकती है। इसलिए अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन राशि
धन का लेन-देन सोच-समझकर करें, नहीं तो भविष्य में पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। जिन लोगों का रिश्ता पिछले साल पक्का हुआ था, उनका आज दिल टूट सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से लड़ाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें- बुध का नक्षत्र परिवर्तन इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, हो सकती है पैसों की बारिश!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 mins agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
22 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines