---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

शश और मालव्य राजयोग से 5 राशियों को होगा लाभ, शनि देव की प्राप्त होगी विशेष कृपा

Shash And Malavya Rajyog 2024: शश और मालव्य राजयोग के बनने से 12 में से 5 राशियों के लोगों की किस्मत खुल सकती है। धन-दौलत के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। चलिए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में।

---विज्ञापन---

Shash And Malavya Rajyog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों के राशि परिवर्तन से राजयोग का निर्माण होता है, तो उसका फायदा कहीं न कहीं सभी 12 राशियों को होता है। इस समय शनि देव कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। आज से 6 दिन बाद यानी 19 मई 2024 को शुक्र देवता वृष राशि में गोचर करेंगे। इस बार शुक्र के गोचर से शश और मालव्य दोनों राजयोग बन रहे हैं। करीब 30 साल बाद किसी राशि में शश और मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है।

आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके लिए शश और मालव्य राजयोग लकी रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- शनिदेव इन 5 राशियों पर 180 दिन तक रहेंगे प्रसन्न, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य!

कुंभ राशि

शश और मालव्य राजयोग के निर्माण से कुंभ राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। कार्यस्थल में काम की सराहना हो सकती है। बिजनेस में धन कमाने के एक के बाद एक कई अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

कारोबारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है। जो लोग लंबे समय से विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, महीने के अंत तक उनका सपना पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि

किस्मत से मिल रहे साथ की वजह से कारोबारियों को अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। अगले हफ्ते तक धन लाभ हो सकता है। जल्द ही अपने नाम पर नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी के भी योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने के साथ-साथ सैलरी में भी इंक्रीमेंट हो सकता है। आपकी कमाल की कम्यूनिकेशन स्किल की वजह से आपके रिश्ते अच्छे बन सकते हैं। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें महीने के अंत तक अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए शश और मालव्य राजयोग लाभकारी रह सकता है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। प्रॉपर्टी या कार खरीद सकते हैं। जो लोग मीडिया या फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें जल्द ही बड़ा ऑफर मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Lucky लोगों की हथेली पर होते हैं त्रिशूल के निशान, बन जाते हैं हर बिगड़े काम

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: May 13, 2024 05:52 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola