Shukra Asta Effect: शुक्र ग्रह 25 अप्रैल से होंगे अस्त, इन 5 राशियों पर पड़ेगा जबस्दस्त असर

Shukra Asta Effect: ज्योतिष के ग्रंथों में शुक्र एक बहुत शुभ ग्रह हैं। इनके 25 जून को अस्त होने से सभी राशियों पर व्यापक असर होने की संभावना है, लेकिन 5 राशि के जातकों पर इसका जबरदस्त असर होगा। चेक करें इन पांच राशियों में कहीं आप भी तो नहीं हैं?

shukra-asta-effect

अस्त शुक्र का राशियों पर प्रभाव

Shukra Asta Effect: वैदिक ज्योतिष के शुभ ग्रहों में से एक शुक्र ग्रह अप्रैल से लेकर जून महीने तक अस्त रहेंगे। इनका अस्त होना 25 अप्रैल, 2024 को सुबह 05 बजकर19 मिनट से शुरू होगा। ये कुल 66 दिनों तक अस्त रहेंगे। इनका उदय 29 जून शाम 07 बजकर 52 मिनट से आरंभ होगा। ज्योतिषीय मान्यता है कि शुक्र ग्रह के अस्त और उदय होने की अवधि में सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। बता दें, शुक्र के अस्त होने को ‘तारा का अस्त’ होना भी कहते हैं।

विज्ञापन

अस्त शुक्र का राशियों पर प्रभाव

विज्ञापन

हिन्दू पंचांग के अनुसार, शुक्र मेष राशि में अस्त होंगे और फिर इनका उदय मिथुन राशि में होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन दो राशियों के साथ-साथ तीन अन्य राशियों पर भी शुक्र के अस्त होने का जबरदस्त असर होगा। आइए जानते हैं, मेष और मिथुन के अलावा और तीन राशियां कौन-सी हैं और इन सभी पांचों राशियों पर क्या असर होगा?

मेष राशि

विज्ञापन

शुभ ग्रह होने के कारण शुक्र ग्रह अपना शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों को देकर जाएंगे यानी मेष राशि वालों पर शुक्र की खास कृपा होगी। इस राशि के लोग अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। घर-परिवार में सबंध मधुर रहेंगे, लेकिन पत्नी-पक्ष के किसी रिश्तेदार का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। धन का प्रवाह बना रहेगा, लेकिन खर्च को नियंत्रित करने की आवश्यकता होगी। व्यापारी वर्ग लाभ कमाएंगे। छात्रों को अध्ययन के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि

विज्ञापन

अस्त समय समाप्त होने के बाद शुक्र ग्रह का उदय मिथुन राशि में होगा। मिथुन राशि के जातक का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्य-स्थल पर बॉस और सीनियर से अच्छी बनेगी। नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों को व्यवसाय के आने अवसर प्राप्त होंगे। काम और नौकरी को लेकर युवाओं की चिंता कम होगी।

कन्या राशि

विज्ञापन

कन्या शुक्र की नीच राशि है। शुक्र के अस्त होने से इस राशि के जातकों पर जबरदस्त असर दिखाई देगा, लेकिन यह काफी सकारात्मक होगा। इस राशि के लोग जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वह खूब फूलेगा-फलेगा। पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स को विदेश जाने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के शादी होने के अच्छे अवसर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग, संग और प्रेम प्राप्त होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

शुक्र के अस्त होने का वृश्चिक राशि पर अच्छा खासा असर होगा। इस राशि के जातक बुद्धि-विवेक से काम लेंगे और हर मोर्चे पर सफल होंगे। उद्योग और व्यापार, विशेषकर मैन्यूफैक्चरिंग, से जुड़े लोगों के लिए यह बेहतरीन समय होगा। वृश्चिक राशि के किसानों जातकों के लिए यह समय बहुत अधिक अनुकूल नहीं है, उन्हें मौसमी आपदा से हानि होने की आशंका है। महिलाओं के लिए यह समय स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बढ़िया रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

विज्ञापन

मीन शुक्र की उच्च राशि है। अस्त रहने की अवस्था में मीन राशि के जातकों पर काफी ज्यादा प्रभाव रहेगा। इस राशि के लोग सभी प्रकार के आर्थिक मोर्चे पर विफल हो सकते हैं। इनके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं, जो परेशानी का कारण बन सकता है। वित्तीय पहलू को छोड़कर सामाजिक और धार्मिक मोर्चे पर अच्छे संयोग बनेंगे। तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सहयोग से काम सफल होने की अच्छी संभावनाएं है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ