Shukra Asta 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को तमाम भौतिक सुखों का कारक माना गया है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, शुक्र की कृपा से ही किसी व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुख, ऐश्वर्य और रोमांस बना रहता है। शुक्र 7 अगस्त को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इसके ठीक एक दिन बाद ही शुक्र उसी राशि में अस्त भी हो जाएंगे।
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, कर्क राशि में ही शुक्र का वक्री (Shukra Vakri 2023) और अस्त होना एक दुर्लभ संयोग है। ऐसे में शुक्र के अस्त (Shukra Asta 2023) होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशि वालों को शुक्र का गोचर (Shukra Gochar 2023) मंगलकारी माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशियों को नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि से संबंधित लोगों के लिए शुक्र पांचवें और 12वें भाव से स्वामी होते हैं। शुक्र 7 अगस्त को उल्टी चाल चलते हुए दूसरे भाव में अस्त हो जाएंगे। ऐसे में शुक्र के इस गोचर से प्रेम संबंधों में तनाव और निराशा उत्पन्न होगी। बहुत संभव है कि लव लाइफ में आपका ब्रेकअप भी हो जाए। इसके अलावा यह भी संभव है कि आप किसी अनैतिक संबंध में भी शामिल हो सकते हैं। कुल मिलाकर शुक्र का यह गोचर (Shukra Rashi Parivartan) आपकी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा।
ये भी पढ़ें: Puja Vastu Tips: पूजा-स्थल पर भूल से भी ना रखें ये चीजें, वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन
कर्क राशि
शुक्र देव (Shukra Dev) इस राशि के चौथे और 11वें भाव से स्वामी माने गए हैं। इस वक्त शुक्र कर्क राशि के प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में शुक्र के अस्त और वक्री होने से कर्क राशि वालों के लव लाइफ और वैवाहिक जीवन पर प्रतिकूल असर डालेगा। ऐसे में इस दौरान वैवाहिक जीवन में कड़वाहट बढ़ेगी। रिश्ते में आपसी मनमुटाव किसी बड़ी घटना का भी कारण बन सकता है। इसलिए इस दौरान कर्क राशि के जातकों को बेहद सतर्क रहना होगा। इसके अलावा इस राशि के प्रेमी जोड़ों को भी बेहद सावधान रहना होगा।
मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए शुक्र 5वें और 10वें भाव से स्वामी हैं। शुक्र अस्त होने के बाद 7वें भाव में वक्री और फिर अस्त हो जाएंगे। ऐसे में शुक्र का यह गोचर इस राशि वालों के वैवाहिक जीवन में मुश्किलें खड़ी होंगी। दरअसल शुक्र का यह गोचर वैवाहिक जीवन के बहुत हद तक प्रभावित करेगा। ऐसे में इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपसी मनमुटाव बढ़ेगा. जिसकी वजह से चिंताएं बढ़ेंगी।
मीन राशि
शुक्र (Shukra) इस राशि के तीसरे और 8वें भाव से स्वामी माने गए हैं। शुक्र राशि परिवर्तन कर इस राशि के 5वें भाव में अस्त होने के बाद वक्री हो जाएंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से शुक्र का यह गोचर (Shukra Gochar) मीन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। इस दौरान लव लाइफ में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही लव लाइफ में पार्टनर के साथ झगड़े होंगे। लव लाइफ में विवाद की स्थिति ब्रेकअप तक पहुंच सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को इस दौरान बेहद सतर्क रहना होगा।
ये भी पढ़ें: महिलाओं के लिए वरदान है इस 1 पेड़ का बीज, संतान-प्राप्ति की कामना शीघ्र होती है पूरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines