Shukra Ast 2025 Rashifal: वैदिक ज्योतिष के 9 ग्रहों में 6 ग्रह समय-समय पर उदय और अस्त होते रहते हैं. जब ग्रह अपने गोचर के दौरान सूर्य के काफी करीब आ आते हैं, तो वे सूर्य की तेज रोशनी में खो जाते हैं या सूर्य के पीछे छिप जाते हैं और धरती आखों से दिखाईं नहीं देते हैं. इसे ग्रहों का अस्त कहते हैं. वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह शुक्र 11 दिसंबर, 2025 से अस्त हो रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, वे इस तारीख को सुबह में 06:35 AM बजे अस्त होंगे और कुल 53 दिनों तक अस्त रहेंगे और फिर वे 1 फरवरी, 2026 को उदित होंगे.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 53 दिनों तक शुक्र ग्रह का अस्त रहना एक विशेष ज्योतिषीय घटना है. शुक्र सुख, वैभव, प्रेम, धन, दौलत, ऐश्वर्य और वैवाहिक सुख के दाता ग्रह है. उनके अस्त होने से जीवन इन सभी पहलुओं पर व्यापक और गहरा असर होता है. 11 दिसंबर से शुक्र अस्त की इस घटना का भी सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए अस्त शुक्र काफी फलदायी भी होंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त होना एक विशेष समय लाएगा. इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप अपने लक्ष्यों के प्रति और अधिक समर्पित होंगे. व्यापार या करियर में सफलता के योग बन रहे हैं. साथ ही आपके प्रयासों का सही दिशा में फल मिलेगा. परिवार में भी खुशियां आएंगी और दाम्पत्य जीवन में सौहार्द्रपूर्ण माहौल रहेगा. आपके प्रयासों से घर में एकता और प्रेम बढ़ेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय अच्छा साबित हो सकता है, और आप किसी बड़ी परियोजना में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, कोई पुरानी योजना जो रुकी हुई थी, अब गति पकड़ सकती है.
ये भी पढ़ें: Astrology Secrets: ये राशियां बनाती हैं सुपर स्ट्रॉन्ग जोड़ी, जानें रिश्तों की ज्योतिषीय केमिस्ट्री
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का अस्त होना एक शुभ संकेत है. इस दौरान आपके रिश्तों में मधुरता आएगी और लव लाइफ में सुधार होगा. आप अपने प्रियजन के साथ कुछ खास समय बिताएंगे, जिससे आपका बंधन और मजबूत होगा. आपका समाजिक दायरा बढ़ेगा और आप लोगों से नई जानकारियां प्राप्त करेंगे. कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपकी प्रोफेशनल लाइफ में प्रगति होगी. आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है और पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है. इस समय में आपको व्यावसायिक यात्रा से भी लाभ हो सकता है, जो आपके करियर में नई दिशा देगी.
मकर राशि
शुक्र के अस्त होने से मकर राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है. इस अवधि में आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा. वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है. पुराने निवेश से भी लाभ मिलने के आसार हैं. आपके निजी जीवन में भी सुख-संतोष का माहौल रहेगा. विवाह संबंधी मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. एक नई शुरुआत की संभावना है जो आपके जीवन को खुशहाल बनाएगी. इसके अलावा, आपके द्वारा लिए गए निर्णय अब सही साबित होंगे और आप भविष्य में अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: ये 5 छोटी आदतें बना देती हैं घर को मां लक्ष्मी से खाली, हर आदमी को जाननी चाहिए ये बात
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 hr agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines