Chanakya Niti: ये 5 छोटी आदतें बना देती हैं घर को मां लक्ष्मी से खाली, हर आदमी को जाननी चाहिए ये बात

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार, कुछ छोटी-छोटी आदतें इंसान की समृद्धि को नष्ट कर सकती हैं और धन की देवी, मां लक्ष्मी, घर छोड़ सकती हैं। क्या आप जानते हैं वे कौन सी आदतें हैं जो अनजाने में हमारे जीवन से समृद्धि को दूर कर देती हैं? आइए, जानें चाणक्य की नीति शास्त्र में इन आदतों के बारे में।

Chanakya-Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें भारत का महान विद्वान और अर्थशास्त्री माना जाता है, ने अपने नीति शास्त्र में धन और समृद्धि को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं। उनके अनुसार, इंसान अनजाने में कुछ ऐसी आदतें कर बैठता है, जिससे धन की देवी, मां लक्ष्मी, घर छोड़ देती हैं। आइए जानते हैं, उन 5 छोटी लेकिन महत्वपूर्ण आदतों के बारे में।

विज्ञापन

बेवजह का खर्च और दिखावा

चाणक्य कहते हैं कि पैसा हमेशा सोच-समझकर खर्च करना चाहिए। जो लोग फिजूलखर्ची करते हैं या दूसरों को प्रभावित करने के लिए दिखावा करते हैं, उनके घर मां लक्ष्मी की कृपा कम होती है। ऐसे लोग अक्सर आर्थिक संकट में फंस जाते हैं और राहत मिलने में लंबा समय लग जाता है। इसलिए पैसों का बुद्धिमानी से उपयोग करें।

विज्ञापन

रसोई में जूठे बर्तन

रसोई, घर की सबसे महत्वपूर्ण जगह है। चाणक्य के अनुसार, गैस और चूल्हे के पास जूठे बर्तन रखना सौभाग्य के लिए हानिकारक है। जूठे बर्तन न केवल स्वच्छता को प्रभावित करते हैं, बल्कि इसे घर में धन की कमी और अशांति का संकेत माना जाता है।

विज्ञापन

शाम के समय झाड़ू-पोंछा

शाम के वक्त घर में झाड़ू लगाना भी धन की देवी को नाराज़ करता है। चाणक्य के अनुसार, झाड़ू में लक्ष्मी का वास होता है। अगर किसी कारणवश शाम को सफाई करनी पड़े, तो कचरे को अगले दिन ही बाहर निकालें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

खराब व्यवहार और आचरण

जो लोग बुजुर्गों, महिलाओं, गरीबों या विद्वानों का अपमान करते हैं, उनके घर में धन और सुख की कमी रहती है। माता लक्ष्मी उन लोगों के घर में नहीं रहती जो दूसरों के प्रति कठोर, दयाहीन या असभ्य व्यवहार करते हैं। इसलिए अपने व्यवहार में विनम्रता और सहानुभूति लाना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

आलस और सुस्ती

आलस भी मां लक्ष्मी को नाराज करने वाली आदतों में शामिल है। यदि कोई व्यक्ति मेहनत और समय के मूल्य को नहीं समझता, काम को टालता रहता है या जिम्मेदारियों से भागता है, तो घर में समृद्धि नहीं रहती। समय पर काम करना, अपने घर और कार्यस्थल को व्यवस्थित रखना मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ