Shukra Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 19 मई 2024 दिन रविवार है। आज दैत्य गुरु शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर चुके हैं। अब शुक्र देव वृषभ राशि में 12 जून तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र देव को प्रेम, सौंदर्य, भोग-विलास और भौतिक सुख का कारक ग्रह माना गया है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सभी राशियों पर शुक्र का प्रभाव कैसा रहेगा, 12 जून तक किसको लाभ होगा किसको हानि हो सकती है।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर लाभदायक रहने वाला है। साथ ही संतान पक्ष से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जीवन खुशहाल बीतेगा।
वृषभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का गोचर वृषभ राशि वाले लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप ज्यादा मेहनत करते हैं तो आपको सफलता अवश्य मिलने की संभावना है। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का महा गोचर कुछ परिस्थितियों में दिक्कत कर सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती है। खर्च बढ़ेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं साबित होगा। इस समय आपको किसी भी कार्य में सफलता मिल सकती है। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र का महा गोचर से सिंह राशि वाले लोगों के सभी कार्यों में गति आएगी। जो कार्य पहले से रुका हुआ है वह जल्द शुरू हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के अटके हुए धन वापस मिलने की संभावना है। किसी बड़े अधिकारी या लोगों का सहयोग मिल सकता है। कार्य संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए यह समय काफी उत्साह से भरा रहने वाला है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको डबल का मुनाफा हो सकता है। नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी।
धनु राशि
शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश धनु राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों लिए शुक्र का महा गोचर बेहतर स्थिति ला सकती है। धन कमाने के नए-नए मार्ग दिखेंगे। लेकिन किसी भी कार्य को करने से पहले सोच विचार जरूर करें।
कुंभ राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियां कम हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष से दुखद समाचार मिलने की संभावना है।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का महा गोचर अनुकूल साबित होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। नहीं तो रिश्तों में खटास बनने की स्थिति पैदा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी पर द्विपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि का योग, जानें पूजा विधि
यह भी पढ़ें- कर्ज से हैं परेशान तो प्रदोष व्रत पर जरूर करें ये खास उपाय, भगवान शिव की होगी कृपा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
11 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines