Shukra Gochar 2024: दैत्य गुरु शुक्र का गोचर सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव, जानें यहां

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव धन, वैभव, सुख, शांति, भोग-विलास, सौंदर्य और खूबसूरती का कारक ग्रह माना गया है। माना जाता है कि शुक्र का गोचर ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व रखता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शुक्र के राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर कैसा असर पड़ने वाला है।

shakur ka gochar
विज्ञापन

Shukra Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 19 मई 2024 दिन रविवार है। आज दैत्य गुरु शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर चुके हैं। अब शुक्र देव वृषभ राशि में 12 जून तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र देव को प्रेम, सौंदर्य, भोग-विलास और भौतिक सुख का कारक ग्रह माना गया है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सभी राशियों पर शुक्र का प्रभाव कैसा रहेगा, 12 जून तक किसको लाभ होगा किसको हानि हो सकती है।

मेष राशि

Mesh Rashi

विज्ञापन

मेष राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर लाभदायक रहने वाला है। साथ ही संतान पक्ष से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जीवन खुशहाल बीतेगा।

वृषभ राशि

Taurus Rashi

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का गोचर वृषभ राशि वाले लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप ज्यादा मेहनत करते हैं तो आपको सफलता अवश्य मिलने की संभावना है। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

Mithun Rashi

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का महा गोचर कुछ परिस्थितियों में दिक्कत कर सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती है। खर्च बढ़ेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

Kark Rashi

कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं साबित होगा। इस समय आपको किसी भी कार्य में सफलता मिल सकती है। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

Singh Rashi

ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र का महा गोचर से सिंह राशि वाले लोगों के सभी कार्यों में गति आएगी। जो कार्य पहले से रुका हुआ है वह जल्द शुरू हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

Kanya Rashi

कन्या राशि वाले लोगों के स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

विज्ञापन

तुला राशि

Tula Rashi

तुला राशि वाले लोगों के अटके हुए धन वापस मिलने की संभावना है। किसी बड़े अधिकारी या लोगों का सहयोग मिल सकता है। कार्य संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए यह समय काफी उत्साह से भरा रहने वाला है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको डबल का मुनाफा हो सकता है। नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

धनु राशि

Dhanu Rashi

शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश धनु राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है।

विज्ञापन

मकर राशि

Makar rashi

मकर राशि वाले लोगों लिए शुक्र का महा गोचर बेहतर स्थिति ला सकती है। धन कमाने के नए-नए मार्ग दिखेंगे। लेकिन किसी भी कार्य को करने से पहले सोच विचार जरूर करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

Kumbh Rashi

शुक्र के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियां कम हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष से दुखद समाचार मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

मीन राशि

Meen rashi

मीन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का महा गोचर अनुकूल साबित होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। नहीं तो रिश्तों में खटास बनने की स्थिति पैदा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ