हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Shivji ke Upay: सावन में करें शिवजी के ये उपाय तो रातोंरात दूर होगी हर आफत

विज्ञापन

Shivji ke Upay: सावन माह भगवान शिव का प्रिय माह है। उनकी प्रसन्नता के लिए इस माह में जो भी उपाय किए जाते हैं, वे सभी उपाय निश्चित रूप से फलीभूत होते हैं। इन उपायों को करके आप भी अपनी सभी कामनाओं की पूर्ति का वर पा सकते हैं। आचार्य अनुपम जौली से जानिए बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने वाले ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

यह भी पढ़ें: हनुमानजी की कृपा से मिलती हैं अष्ट सिद्धियां और नव निधियां, इन्हें पा कर आप भी बन सकते हैं विश्व के सबसे अमीर आदमी

भगवान शिव को प्रसन्न करेंगे सावन के ये उपाय (Shivji ke Upay)

  • शिवलिंग पर चीनी अथवा बूरा मिले दूध से अभिषेक करने पर बच्चों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगने लगता है।
  • अपने पूर्वजन्मों तथा इस जन्म के समस्त पापों का नाश करने के लिए सुबह तिल चढ़ाने चाहिए।
  • प्रतिदिन शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करने पर सुख, सौभाग्य की प्राप्ति होती है और मृत्यु पश्चात मोक्ष मिलता है।
  • शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करने पर नौकरी संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं।
  • असाध्य रोगों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर शहद अथवा पंचगव्य से अभिषेक करना चाहिए।
  • धन-सपंत्ति की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाने चाहिए।
  • शरीर संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए गाय के दूध से बना देसी घी शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।
  • यदि जीवन में कोई ऐसी समस्या हो तो दूर नहीं हो रही है तो शिवलिंग पर जौ चढ़ाना चाहिए।
  • जीवन में आने वाली समस्त बाधाओं के निवारण हेतु शिवलिंग पर चंदन का लेप करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: हाथ की सबसे छोटी अंगुली में पहनें यह रत्न, कॅरियर-बीमारी और व्यापार में तुरंत होगा लाभ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola