हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Shivji ke Upay: जब हर रास्ता हो जाए बंद, सामने दिखाई दे मौत, तब करें भोलेनाथ का यह उपाय

विज्ञापन

Shivji ke Upay: धार्मिक ग्रंथों में भगवान शिव की आराधना सबसे सरल मानी गई है। वह जल चढ़ाने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं और मनचाहा वरदान दे देते हैं। यही कारण है कि मनुष्य, देवता, राक्षस सभी उनकी पूजा करते हैं, और उनसे मनचाहा वरदान प्राप्त करते हैं।

कथावाचक प्रदीप मिश्रा के अनुसार शिवपुराण में कुछ बहुत ही आसान उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करना जितना आसान है, उनका प्रभाव भी उतना ही त्वरित है। जानिए शिवपुराण के कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में

यह भी पढ़ें: Shiv Puran ke Upay: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं प्रदोष के उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां

विज्ञापन

बहुत बड़ा संकट होने पर ही करें इन उपायों को, तुरंत आराम मिलेगा (Shivji ke Upay)

बिल्व वृक्ष भगवान भोलेनाथ को अत्यन्त प्रिय है। यह जहां भी होता है, वहां से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। यदि आप भी अपने घर में बिल्व वृक्ष का पौधा लगा लें तो निश्चित रूप से आपकी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। इससे घर का वास्तु दोष व जन्मकुंडली के सभी ग्रह दोष भी दूर होंगे।

यदि आपके लिए संभव हो तो बिल्व वृक्ष के नीचे शिवलिंग की स्थापना करवाएं। ऐसा करने से अखंड पुण्य और सहस्त्र अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य मिलता है। यह उपाय व्यक्ति की बड़ी से बड़ी समस्या को भी चुटकी बजाते दूर कर सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सोमवार को करें शिव के उपाय, सुख-संपत्ति-समृद्धि तीनों मिलेंगे

कई बार हम ऐसी परिस्थिति में फंस जाते हैं जहां जन्म और मृत्यु का प्रश्न उठ खड़ा होता है। इस स्थिति में तुरंत ही भगवान शिव का ध्यान करते हुए लघु महामृत्युंजय मंत्र का जप आरंभ कर दें। जब तक आप पूरी तरह से थक कर चूर न हो जाएं, तब तक जप करते रहें। जैसे-जैसे आपका जप बढ़ता जाएगा, आपकी समस्या हल होने लगेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola