Shivji Ke Upay: भगवान भोलेनाथ एक ऐसे देवता हैं जो बिन मांगे ही भक्तों को उनके मनचाहे वरदान दे देते हैं। यही कारण है कि मनुष्य, राक्षस, देवता, आदि सभी उनकी पूजा और तपस्या करते हैं। शिव पुराण में भी ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आप अपनी समस्त मुसीबतों से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः आज करें हनुमानजी के इन मंत्रों का प्रयोग, मिट्टी में मिल जाएगा बड़े से बड़ा शत्रु
संतान सुख पाने के लिए शिवजी के उपाय
शिवपुराण में कहा गया है कि निसंतान दंपतियों को गेंहू अथवा जौ के दानों से महादेव की पूजा करनी चाहिए। इससे निसंतान दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। यदि संतान को किसी तरह का कष्ट हो रहा है तो वह भी इस उपाय से दूर होता है।
धन की प्राप्ति के लिए
ज्योतिषी मोहर सिंह लालपुरिया के अनुसार भगवान भोलेनाथ को सोमवार से आरंभ कर प्रतिदिन अखंड (बिना टूटे हुए) चावल चढ़ाने चाहिए। साथ ही गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इससे अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है और कर्जा दूर होता है।
यह भी पढ़ेंः Amavasya Ke Upay: अमावस्या पर पीपल में चढ़ाएं यह चीज, पितृ दोष व कालसर्पदोष दूर होंगे
शनि तथा अन्य बुरे ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए
यदि शनि, मंगल या अन्य किसी ग्रह के अशुभ प्रभाव के कारण आप परेशान हो रहे हैं तो शिवजी की पूजा करनी चाहिए। प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से समस्त ग्रह अनुकूल बन जाते हैं। यदि प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध में जल मिलाकर चढ़ाया जाए तो भी समस्त कष्ट दूर होते हैं।
समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए
यदि आप अपनी किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति करवाना चाहते हैं तो पशुपतिनाथ का व्रत रखना चाहिए। इस व्रत को करने के सभी नियम प्रदोष व्रत के ही समान है। इनके साथ ही प्रतिदिन शिवलिंग के निकट देसी घी का दीपक भी जलाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
11 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines