Shattila Ekadashi 2024 Date Time Shubh Muhurt Importance : षटतिला एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि की पूजा करने का विधान है। वहीं यह एकादशी प्रतिवर्ष माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन पड़ती है। तो आइए जानते हैं साल 2024 में षटतिला एकादशी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में…
शास्त्रों के अनुसार एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इसीलिए एकादशी के दिन श्रीहरि की पूजा करने का विधान बताया गया है। वहीं षटतिला एकादशी साल 2024 में 06 फरवरी, दिन मंगलवार को मनायी जाएगी।
ये भी पढ़ें : श्रीराम ने क्यों मारा महाबली बालि को बाण, जानें ये रोचक कथा
षटतिला एकादशी शुभ मुहूर्त
एकादशी तिथि प्रारंभ होगी : 05 फरवरी 2024 शाम 05:25 बजे
एकादशी तिथि समापन : 06 फरवरी 2024 शाम 04:07 बजे
अभिजीत मुहूर्त का समय : दोपहर 12:18 बजे से लेकर दोपहर 01:02 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त का समय : सुबह 05:32 बजे से सुबह 06:20 बजे तक
ये भी पढ़ें : पुत्रदा और सफला एकादशी कब है? जानें मुहूर्त, विधि और क्या करें क्या नहीं
षटतिला एकादशी महत्व
षटतिला एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके भगवान विष्णु और तुलसी पूजन करने से सभी तरह के पाप से व्यक्ति मुक्त हो जाता है। इस दिन स्नान-दान और पुण्य कर्म करने का विधान होता है। इसके साथ ही एकादशी व्रत करने से व्रती रोग और शोक आदि से मुक्त हो जाता है।
एकादशी के दिन तुलसी पूजन करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और आपके घर धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है। वहीं एकादशी के दिन पवित्र स्नान करने से भी व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है। इस दिन व्रती को निराहार व्रत करना चाहिए और भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। श्रीहरि के मंत्रों का जप और ध्यान करने से मनुष्य संसार के सभी सुखों का भोग करता है और मृत्य के उपरांत विष्णु लोक को प्राप्त होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
42 mins agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
18 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines