---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा के 108 नामों का जाप, सुख-समृद्धि और सफलता का मिलेगा वरदान

Maa Durga 108 Names: शारदीय नवरात्रि में पूजा के दौरान मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करने से जीवन की सारी समस्या खत्म हो जाती है। तो आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Maa Durga 108 Names:  शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आज से शुरू हो चुका है। आज नवरात्रि का पहला दिन हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के नव स्वरूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लोग मां दुर्गा के विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं, साथ ही आज के दिन कलश स्थापना भी करते हैं। कहा जाता है कि जो जातक सच्चे मन मन से मां दुर्गा की आराधना करता है, उन जातकों पर मां अपनी कृपा हमेशा बनायी रखती है। साथ ही मां का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

जिस तरह भगवान विष्णु के करोड़ नाम है, ठीक उसी प्रकार मां दुर्गा के भी कई नामों से जाना जाता है। मान्यता है कि जो जातक नवरात्रि में मां दुर्गा के 108 नामों के जाप के साथ पूजा अर्चना करता है, उसपर मां की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके साथ ही जातक को सुख, समृद्धि और जीवन में सफलता का आशीर्वाद भी मिलता है। तो आज इस खबर में मां दुर्गा के 108 नामों को जानेंगे। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- रोग निवारण, शत्रु नाश और मनोकामना पूर्ति के लिए नवरात्रि में करें रामचरितमानस के 10 मंत्रों का जाप

मां दुर्गा की अष्टोत्तर शतनामावली

लक्ष्मी, पुरुषाकृति, विमला, उत्कर्षिनी, ज्ञाना, क्रिया, नित्या, बुद्धिदा, बहुला, बहुलप्रिया, सर्ववाहनवाहना, निशुंभशुंभहननी, महिषासुरमर्दिनी, मधुकैटभहंत्री, चंडमुंडविनाशिनी, सर्वसुरविनाशा, सर्वदानवघातिनी, सर्वशास्त्रमयी, सत्या, सर्वास्त्रधारिणी, अनेकशस्त्रहस्ता, अनेकास्त्रधारिणी, कुमारी, एककन्याकैशोरी, युवती, यति, अप्रौढ़ा, प्रौढ़ा, वृद्धमाता, बलप्रदा, महोदरी, मुक्तकेशी, घोररूपा, महाबला, अग्निज्वाला, रौद्रमुखी, कालरात्रि, तपस्विनी, नारायणी, भद्रकाली, विष्णुमाया, जलोदरी, शिवदुतीकराली, अनंता, परमेश्वरी, कात्यायनी, सावित्री, प्रत्यक्षा, ब्रह्मावादिनी, सती, साध्वी, भवप्रीता, भवानी

---विज्ञापन---

इसके साथ ही भवमोचनी, आर्या, दुर्गा, जया, आद्या, त्रिनेत्रा, शूलधारिणी, पिनाकधारिणी, चित्रा, चंद्रघंटा, महातपा, मन, बुद्धि, अहंकारा, चित्तरूपा, चिता, चिति, सर्वमंत्रमयी, सत्ता, सत्यानंदस्वरुपिणी, अनंता, भाविनी, भव्या, अभव्या, सदागति, शाम्भवी, देवमाता, चिंता, रत्नप्रिया, सर्वविद्या, दक्षकन्या, दक्षयज्ञविनाशिनी, अपर्णा, अनेकवर्णा, पाटला, पाटलावती, पट्टाम्बरपरिधाना, कलमंजरीरंजिनी, अमेयविक्रमा, क्रूरा, सुंदरी, सुरसुंदरी, वनदुर्गा, मातंगी, मतंगमुनिपूजिता, ब्राह्मी, माहेश्वरी, ऐंद्री, कौमारी, वैष्णवी, चामुंडा और वाराही।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि में आप भी करते हैं दुर्गा चालीसा का पाठ? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा उल्टा असर

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 15, 2023 02:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola