---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Maa Brahmacharini Aarti: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की आरती, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Shardiya Navratri 2023 Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। तो आइए मां ब्रह्मचारिणी की आरती के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Shardiya Navratri 2023 Day 2: हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। साथ ही मंत्रोच्चार भी होता है। कहते हैं जो जातक नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करता है, उनके आत्मविश्वास, बुद्धि, संयम में वृद्धि होती है। मां ब्रह्मचारिणी अपने दाहिने हाथ में माला और बाय हाथ में कमंडल धारण करती है। साथ ही मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से धैर्य की प्राप्ति होती है। आज इस खबर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में की जाने वाली आरती को बताने वाले हैं। तो आइए मां ब्रह्मचारिणी की आरती को जानते हैं।

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा के 108 नामों का जाप, सुख-समृद्धि और सफलता का मिलेगा वरदान

---विज्ञापन---

मां ब्रह्मचारिणी की आरती

जय अंबे ब्रह्मचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।।

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।।

---विज्ञापन---

ब्रह्म मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।।

जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।।

---विज्ञापन---

कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।।

उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।।

---विज्ञापन---

रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।।

आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।।

---विज्ञापन---

ब्रह्मचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।।

भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- रोग निवारण, शत्रु नाश और मनोकामना पूर्ति के लिए नवरात्रि में करें रामचरितमानस के 10 मंत्रों का जाप, सफल हो जाएगा जीवन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Oct 15, 2023 05:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola