Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। कल यानी 18 अक्टूबर दिन बुधवार को मां कुष्मांडा की पूजा होगी। मान्यता है कि जो जातक मां कुष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करता है, उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्रि के तीसरे दिन दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है। जो चौथे दिन यानी 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक रहने वाला है। इस दौरान आयुष्मान योग के साथ प्रीति और रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक आयुष्मान योग में मां दुर्गा की पूजा करते हैं, उन्हें अक्षय फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, इन संयोग से तीन राशियों की किस्मत चमकने वाली है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।
आयुष्मान योग से तीन राशियों को मिलेगा फल
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को आध्यात्मिक कार्यों की ओर अधिक झुकाव हो सकता है। जातक को मनचाहा धन का लाभ हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज औसत लाभ होगा। ज्योतिषियों का कहना है कि दिवाली के बाद कई बड़े सौदे कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि के दौरान परिवार के 2 सदस्यों का भूलकर न करें अपमान, व्रत-पूजा का नहीं मिलता है कोई फल
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आयुष्मान योग बहुत ही शुभ रहेगा। आज जातक की आय में वृद्धि हो सकती है। कन्या राशि के जातकों को आर्थिक धन का लाभ हो सकता है। पैसा कमाने के कई सारे मौका मिलेगा। जातक को पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनाए रखने होंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आयुष्मान योग, रवि योग फायदेमंद रहेगा। जातक को वर्तमान नौकरी से खुश दिखाई देंगे। जो जातक राजनीतिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। जातक को कार्यक्षेत्र में डबल का मुनाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- व्रत के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? यहां जानिए शास्त्रीय नियम
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
30 mins agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
19 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines