Shaniwar ke Upay: ज्योतिष में सभी नौ ग्रहों में शनि को सबसे क्रूर और न्याय का देवता माना गया है। जिस भी व्यक्ति पर शनि की दशा, महादशा, साढ़े साती या ढैय्या लगती है, वही दुखी हो जाता है और ग्रह शांति के लिए उपाय करने लगता है। हालांकि शास्त्रों के अनुसार शनि स्वयं किसी को भी परेशान नहीं करता है बल्कि व्यक्ति ने जैसे कर्म किए हैं, उसी के अनुसार फल देता है। यही कारण है कि कुछ लोग शनि की दशा लगते ही कंगाल से सीधे करोड़पति बन जाते हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार यदि आप प्रत्येक शनिवार को कुछ आसान से उपाय करें तो शनि सदैव शुभ फल देगा। यहां तक कि शनि की साढ़े साती भी आपके लिए महामंगलकारी बन जाएगी और दूसरे ग्रहों का भी बुरा असर टल जाएगा। जानिए क्या है शनि के ये उपाय
यह भी पढ़ें: Shani ke Upay: शनि की दशा या महादशा लगते ही करें ये उपाय तो तुरंत नष्ट होंगे सारे संकट
शनिवार को करें ये उपाय (Shaniwar ke Upay)
शनिवार को हनुमानजी की पूजा करें तथा उन्हें गुड़ चने का भोग लगाएं। इसके बाद सुंदर कांड का पाठ करें। इससे शनि सहित सभी दुष्ट ग्रहों का बुरा असर खत्म होता है।
कुत्ते को रोटी खिलाएं। ध्यान रखें कि उसे बासी या रुखी रोटी न दें बल्कि रोटी ठीक वैसी ही होनी चाहिए जैसी आप खाते हैं। इससे शनि के साथ-साथ राहु और केतु का अशुभ असर भी सही होता है।
शनिवार के दिन गरीब भिखारियों को दवाईयां दान करें। हो सके तो इस दिन आप रक्तदान भी कर सकते हैं। इस उपाय को करने से बड़े से बड़ा असाध्य रोग भी सही हो जाता है।
शनिवार के दिन भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र बोलते हुए दूध से अभिषेक करना चाहिए। इससे बाबा भोलेनाथ अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाओं को बिना कहे ही पूर्ण कर देते हैं।