---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

शनिवार को करें ये उपाय, शनिदेव की कृपा से चमकेगी किस्मत

Shaniwar Ke Upay: आज 16 सितंबर 2023 और दिन शनिवार है। हिंदू सनातन धर्म में शनिवार के दिन का संबंध जहां शनि ग्रह से है तो यह दिन शनि देव के समर्पित है। शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। इस दिन जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए खास तरीके से पूजा-अर्चना […]

---खबर नीचे जारी है---

Shaniwar Ke Upay: आज 16 सितंबर 2023 और दिन शनिवार है। हिंदू सनातन धर्म में शनिवार के दिन का संबंध जहां शनि ग्रह से है तो यह दिन शनि देव के समर्पित है। शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। इस दिन जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए खास तरीके से पूजा-अर्चना करते है। मान्यता के मुताबिक इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं जातक के जीवन में सुख समृद्धि आती है। साथ ही माता लक्ष्मी का घर में वास होता है।

शनि देव को न्याय का देवता कहा गया है, ऐसे में मान्याता है कि शनिदेव लोगों के उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनिदेव अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति को शुभ फल देते हैं, तो बुरे कर्म वालों को उनका दंड भुगतना पड़ता है।

मान्यता है कि शनिदेव अगर खुश हो जाएं तो मनुष्य की सभी परेशानियां फलभर में दूर कर देते हैं। वहीं नाराज हो जाएं तो पल भर राजा को भी रंक बना देते हैं।

शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से न्याय करते हैं। मान्यता के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति पर शनि देव की कुदृष्टि पड़ जाए, तो उसके जीवन में समस्याएं आनी शुरू हो जाती है वो परेशान हो जाता है। वहीं उनकी कृपा और शुभ आशीष से जातक के जीवन में सफलताओं का द्वार खोल जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- Ank Jyotish, 16 September 2023: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, दिलाएंगे नौकरी-व्यापार में जमकर तरक्की

शनिवार को करें ये खास उपाय (Shaniwar Ke Upay)

  1. शनिवार के दिन शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी आराधना, पूजा-अर्चना और व्रत करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  2. शनिवार के दिन सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।
  3. वहीं शनिवार के दिन विभूति, चंदन या फिर भस्म लगाने से भगवान भोले शंकर प्रसन्न होते हैं।
  4. शनिवार को जरूतमंद को अपनी स्थिति और सामर्थ्यनुसार के मुताबिक दान करने से न्याय के देवता प्रसन्न होते हैं।
  5. शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी खिलाना से व्यक्ति के जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
  6. शनिवार के दिन चिंटी और काली चिड़िया को दाने डालना भी फलदायक रहता है।
  7. शनिवार के शाम नीम की लकड़ी और काले तिल से हवन करने शुभ माना जाता है।
  8. शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान करने से धन-संपत्ति और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
  9. शनिवार के दिन प्रात: काल पीपल के पेड़ की पूजा और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदोष खत्म होता है।

यह भी पढ़ें- Aaj ka Panchang, 16 September 2023: अभिजित महूर्त और शुक्ल योग का खास संयोग, ऐसे उठाएं लाभ

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – आज का राशिफल यहा पढ़ें

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 16, 2023 05:31 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola