Aaj ka Panchang, 16 September 2023: अभिजित महूर्त और शुक्ल योग का खास संयोग, ऐसे उठाएं लाभ
Edited By Dipesh Thakur

Edited By Dipesh Thakur

Aaj ka Panchang, 16 September 2023: पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 9 बजकर 17 मिनट तक है। उसके उपरांत भाद्रपद शुक्ल की द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज सूर्योदय 6 बजकर 26 मिनट पर है। जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 40 मिनट पर होगा। इसके साथ ही उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का खास संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, चंद्र देव कन्या राशि में रहेंगे। वहीं सूर्य देव सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। आज अभिजित मुहूर्त का भी खास संयोग है। जबकि आज राहु काल सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 11 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।
आइए जानते हैं चौघड़िया समेत आज का पूरा पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 08.53 बजे से 09.42 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 07.58 बजे से 09.30 बजे तक रहेगा। यमगंड योग दोपहर 3.38 बजे से शाम 5. 09.26 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहू्र्त दोपहर 12.09 बजे से 12.58 बजे तक है। राहुकाल सुबह 09.30 बजे से 11.02 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
आज सुबह 07.40 बजे से 09.12 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 12.15 बजे से 1.47 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। रात 9.182 बजे से 10.47 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 03.12 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जल्द पलटने जा रही है इन 4 राशि वालों की किस्मत, शनि देव सीधी चाल में आकर बरसाएंगे छाप्पर फाड़ धन!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: