Shani Vakri 2026 Date, Time & Horoscope: 27 जुलाई 2026 की सुबह 1 बजकर 25 मिनट पर शनि देव वक्री होंगे यानी धीमे-धीमे उल्टी गति में चलना शुरू करेंगे. इस अवस्था में शनि करीब 138 दिन यानी 11 दिसंबर 2026 की सुबह 5 बजे तक रहेंगे. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो इन 138 दिन 3 राशियों के जीवन पर वक्री शनि ग्रह का शुभ प्रभाव पड़ेगा. चलिए अब जानते हैं 2026 में शनि देव वक्री होकर किन 3 राशियों को लाभ करवाएंगे.
शनि की वक्री चाल इन 3 राशियों के लिए रहेगी शुभ
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
138 दिनों तक शनि ग्रह का वक्री चाल चलना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. इस दौरान मित्रों का सहयोग मिलने के कारण मुश्किल समय को आप आसानी से पार कर लेंगे. साथ ही पैसों की कमी दूर होगी. सेहत की बात करें तो उसमें उम्मीद से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा. अगर आपका किसी अपने से रिश्ता सही नहीं चल रहा है तो दोस्ती एक बार फिर हो सकती है. उम्मीद है कि रिश्ता इस बार पहले से ज्यादा काफी मजबूत रहेगा.
ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, जानें शनिश्चरी अमावस्या का महत्व, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
बीमारियों के पीछे छूटने से बड़े-बुजुर्ग खुश रहेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका खुद का वाहन खरीदने का सपना सच हो सकता है. इसके अलावा घर में सकारात्मक माहौल रहेगा. घर की रजिस्ट्री भी इस दौरान हो सकती है, लेकिन पेपर्स को बिना पढ़े साइन न करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
शनि की वक्री चाल से वृश्चिक राशि वालों को भी वर्ष 2026 में लाभ होने के योग हैं. इस दौरान घर का वातावरण सुखमय रहेगा क्योंकि पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही पैसों का सही समय पर इंतजाम हो जाएगा, जिसके कारण लोन लेने की नौबत नहीं आएगी. इस दौरान खर्चों में भी आपको कमी देखने को मिलेगी. टूटे रिश्तों की बात करें तो उनमें नयापन आ सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
16 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines