Shani Vakri 2025: शनि एक बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह है, जिसे कर्म और न्याय का देवता भी माना जाता है। शनि के शुभ प्रभाव के कारण ही व्यक्ति के अंदर धैर्य आता है और वो अपने सपनों को हासिल करने के लिए मेहनत करता है। हालांकि, जब-जब शनि ग्रह की जगह बदलती है तो उसका गहरा प्रभाव राशियों के जीवन के छोटे से छोटे पहलू पर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के तीसरे दिन 13 जुलाई को सुबह 09 बजकर 36 मिनट पर शनि देव वक्री हो गए हैं। शनि ने मीन राशि में रहते हुए उल्टी चाल चलना शुरू कर दिया है, जो कि 28 नवंबर 2025 की सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे।
ये 138 दिन कई राशियों के लोगों के लिए अच्छे रहेंगे। इस दौरान उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी। इसके अलावा जीवन में सुकून रहेगा। आइए जानते हैं कि शनि की वक्री चाल से 2025 में किन राशिवालों को धन, सुख, वैभव और मान-सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना अधिक है।
मिथुन राशि
शनि की वक्री चाल का मिथुन राशिवालों के 10वें भाव पर प्रभाव पड़ेगा। कुंडली के दसवें भाव का संबंध कर्म, करियर और सार्वजनिक छवि से होता है। इस दौरान जो लोग अच्छे कर्म करेंगे, उनके जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। रुके हुए कार्य को गति मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी। नई डील्स और पार्टनरशिप से बिजनेसमैन को लाभ होगा। जबकि नौकरी कर रहे जातक, खासकर युवा वर्ग अपने करियर को लेकर संतुष्ट होंगे। इसके अलावा सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के भी योग हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शनि की उल्टी चाल का मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जानें राशिफल और उपाय
कर्क राशि
मिथुन के अलावा कर्क राशिवालों के लिए भी शनि का उल्टी चाल चलना शुभ रहेगा। शनि की इस चाल का आपके 9वें भाव पर प्रभाव होगा, जिसका संबंध भाग्य, लंबी यात्रा और पढ़ाई से है। स्टूडेंट्स का अच्छा रिजल्ट आएगा और परिवारवालों के साथ संबंध अच्छे होंगे। इस दौरान आपको प्रोफेशनल काम के चलते लंबी यात्रा करने का मौका मिलेगा। आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।
मीन राशि
वैसे तो इस समय शनि गोचर का मीन राशिवालों पर अशुभ प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन शनि का वक्री होना इनके लिए शुभ रहेगा। शनि की वक्री चाल से शनि गोचर का कुछ प्रभाव कम होगा और पहले भाव पर गहरा असर होगा। कुंडली के पहले भाव का संबंध पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास से होता है। शनि की वक्री चाल के दौरान मीन राशिवालों के कॉन्फिडेंस में इजाफा होगा और वो अनुशासन में रहेंगे। अपने करियर को लेकर सीरियस होंगे और कुछ बड़ा हासिल करने के लिए मेहनत करेंगे। इसके अलावा सेहत का साथ मिलेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा।
ये भी पढ़ें- Guru Gochar: आज से 3 राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां, देवगुरु बृहस्पति ने किया गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
11 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
12 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
15 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines