Shani Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2024 का साल शनि देवता का है। इस साल शनि वक्री के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी हो रहा है, जिसका प्रभाव हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा। पंचांग के अनुसार, 29 जून 2024 को शनि देवता की कुंभ राशि में वक्री हुई थी। अब 18 अगस्त को शनि देवता उल्टी चाल चलते हुए उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। ऐसे में अगले महीने तक कुछ राशियों के लोगों को अपनी जिंदगी से जुड़ा हर एक डिसीजन सोच-समझकर लेना होगा। नहीं तो उन्हें आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह से हानि पहुंच सकती है। आइए जानते हैं वो पांच राशियां कौन-सी हैं, जिनके जीवन में जल्द ही नकारात्मक बदलाव आने वाले हैं।
मीन राशि
खेल से जुड़े क्षेत्र में काम कर रहे लोग कार धीमे चलाएं। वरना दुर्घटना होने की पूरी उम्मीद है। शादीशुदा लोगों की घरवालों से अनबन होगी, जिसकी वजह से घर में पूरे दिन तनाव का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम के प्रति उनकी लापरवाही के कारण जॉब से निकाला जा सकता है।
ये भी पढ़ें- घर में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, लगता है वास्तु दोष; पंडित सुरेश पांडेय से जानें बचाव के 20 अचूक उपाय
वृश्चिक राशि
जिन लोगों की बर्तन की दुकान है, उनकी शॉप में चोरी हो सकती है। बिजनेसमैन इस समय अपने खर्चों को कम करें। वरना धीरे-धीरे जमा पूंजी भी खत्म हो जाएगी, जिससे भविष्य में पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। कारोबारियों को कोर्ट के मामले में असफलता मिल सकती है।
मेष राशि
व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। विवाहिक लोगों के निजी जीवन में चल रही परेशानियों के कारण उन्हें तनाव रह सकता है। ज्यादा सोचने के कारण सेहत भी खराब हो सकती है। शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने के लिए ये समय सही नहीं है।
तुला राशि
शेयर मार्केट में लगाए पैसे डूब सकते हैं। इससे कारोबारियों को बड़ा नुकसान होगा। पार्टनर के शौक पूरा करने के चक्कर में अच्छा खासा खर्चा हो सकता है। दुकानदार सोच-समझकर पैसों का लेनदेन करें। नहीं तो कोई आपको बेवकूफ भी बना सकता है।
कुंभ राशि
लंबे समय से यदि माता की सेहत खराब चल रही है, तो उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वरना उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। नौकरीपेशा लोग दिखावा कम करें, नहीं तो इसके चक्कर में अच्छा खासा खर्चा हो जाएगा। यहां तक कि जमा पूंजी भी खत्म हो जाएगी। अविवाहित लोगों की पिता से अनबन हो सकती है।
ये भी पढ़ें- आज से इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू! शुक्र गोचर से चमकेगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines