---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vakri 2024: इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए कर्मफल दाता, रातोंरात बनाएंगे करोड़पति!

Shani Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 तक शनि ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। चलिए जानते हैं कर्मफल दाता की उल्टी चाल यानी वक्री किन पांच राशियों के लोगों के लिए शुभ रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

Shani Vakri 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि देवता को कर्मफल और न्याय का दाता माना जाता है। जो व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार शुभ और अशुभ फल देते हैं। जब भी शनि ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका सकारात्मक यानी शुभ और नकारात्मक यानी अशुभ प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में शनि देवता ने कल 29 जून को वक्री कर ली है। कल देर रात 11:40 मिनट पर शनि ने कुंभ राशि में वक्री की है, जिसके बाद 15 नवंबर 2024 को शनि मार्गी करेंगे। वैसे तो शनि की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों के जीवन में देखने को मिलता है, लेकिन आज हम आपको उन पांच राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शनि की वक्री से सबसे ज्यादा फायदा होगा। आइए जानते हैं वो लकी 5 राशियां कौन-सी हैं।

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

प्रोफेशनल तौर पर नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। परिवारवालों के साथ लंबी यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। निजी जीवन में भरोसा और प्रेम दोनों में वृद्धि होगी। किसी बड़ी जगह पैसे लगाने के लिए यह समय उत्तम है। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों की धन-धान्य से भर जाएगी तिजोरी! आषाढ़ में प्रदोष व्रत पर बना महासंयोग

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति जैसा शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों को धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। माता को किसी पुरानी बीमारी से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। संतान को परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

नौकरी कर रहे लोगों के सहकर्मियों से रिश्ते मजबूत होंगे, जिससे मन लगाकर आप काम करेंगे। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। इस समय किसी बड़ी कंपनी के शेयर खरीदने फायदेमंद रहेंगे। भविष्य में अच्छा खासा मुनाफा होने की पूरी संभावना है।

कर्क राशि

नौकरीपेशा लोगों को उनका बॉस कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है, जिसको आपने पूरी निष्ठा के साथ करा, तो जल्द ही प्रमोशन भी हो सकता है। बिजनेस के काम के चलते कारोबारी को विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। शाम के समय कोई मेहमान खुशखबरी लेकर आ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

नौकरीपेशा लोगों की मकान खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। कारोबारियों की आय में अकस्मात वृद्धि हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम जल्द ही पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है। गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। संतान को स्कूल या कॉलेज में पुरस्कार मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों को 4 महीने तक रहना होगा संभलकर, कुंभ राशि के स्वामी की उल्टी चाल का पड़ेगा नेगेटिव असर

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Jun 30, 2024 12:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola