---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

इन 5 राशियों को 4 महीने तक रहना होगा संभलकर, कुंभ राशि के स्वामी की उल्टी चाल का पड़ेगा नेगेटिव असर

Shani Vakri 2024: कल देर रात कुंभ राशि के स्वामी यानी शनि देवता ने वक्री कर ली है। यूं तो शनि की उल्टी चाल का सभी राशियों के लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जीवन पर इसका बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। चलिए जानते हैं, वो 5 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के लोगों की जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आएगा।

---खबर नीचे जारी है---

Shani Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि नवग्रहों में से शनि ग्रह की उल्टी चाल का सबसे ज्यादा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। इसका प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य, व्यवसाय, शिक्षा, नौकरी, दांपत्य जीवन से लेकर करियर और लव लाइफ आदि जीवन के हर एक पहलू पर पड़ता है। जहां कुछ राशियों को जीवन में हर सुख प्राप्त होता है। वहीं कुछ लोगों के ऊपर दुखों का पहाड़ भी टूट जाता है। न चाहते हुए भी उन्हें जीवन में असफलता मिलती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 29 जून 2024 को देर रात 11 बजकर 40 मिनट पर कर्मफल के देवता शनि देव ने उल्टी चाल चली है यानी वक्री हुई है। इसके बाद फिर 15 नवंबर 2024 को मार्गी होगी यानी शनि देवता सीधी चाल चलेंगे। खास बात ये है कि शनि की वक्री और मार्गी दोनों कुंभ राशि में ही होगी। आइए जानते हैं शनि वक्री का नेगेटिव असर किन राशियों के जीवन पर सबसे ज्यादा होगा।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन भटक सकता है, जिसके कारण परीक्षा में असफलता मिलने की पूरी संभावना है। विदेश यात्रा पर जाने के लिए यह समय उचित नहीं है, गंभीर चोट लग सकती है। जिन लोगों ने अभी-अभी नई कार खरीदी है, वो वाहन धीमें चलाएं। नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों की धन-धान्य से भर जाएगी तिजोरी! आषाढ़ में प्रदोष व्रत पर बना महासंयोग

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

परिवारवालों के साथ इस समय कहीं बाहर जाना सही नहीं रहेगा, एक्सीडेंट हो सकता है। बिजनेस में कोई भी नया सौदा करने से पहले अच्छे से विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में पछताना भी पड़ सकता है। कारोबारी को बिजनेस में नुकसान होने के कारण मानसिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

बहन की जिंदगी में दखल न दें, नहीं तो लड़ाई हो सकती है। माता-पिता के बीच आपके कारण विवाद हो सकता है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को बिजनेस में नुकसान हो सकता है। बच्चे वाहन धीरे चलाएं, वरना एक्सीडेंट होने की पूरी संभावना है। डिनर करते समय घरवालों के बीच लड़ाई हो सकती है।

मिथुन राशि

बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसके कारण कारोबार को बंद करने की भी नौबत आ सकती है। कार धीमे चलाएं, नहीं तो गंभीर चोट लग सकती है। कपल की सोलमेट से अनबन होने की पूरी उम्मीद है। पिता को पुरानी बीमारी का दर्द परेशान कर सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में असफलता हाथ लग सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

बिजनेसमैन इस समय कोई भी अहम डील फाइनल न करें, फ्यूचर में नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में पैसै निवेश करने के लिए ये समय आपके लिए सही नहीं है। दुकानदारों को धन की हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानियों की वजह से परेशान रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बुद्धि के कारक ग्रह के चाल बदलने से इन 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, हो सकती है हानि

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Jun 30, 2024 10:11 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola